रियों ओलंपिक में भारत को तीसरे मेडल की उम्मीद पहलवान योगेश्वर दत्त से की जा रही है। योगेश्वर के मेडल जीतने का उत्साह उनकी मां ने भी दिखा है और उन्होंने कहा कि योगेश्वर गोल्ड ही लेकर आएगा।
मां सुशीला देवी का कहना है,' पूरे गांव को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है। हम लोग तैयारे हैं। इबकै बार तो गोल्ड ही लावेगा योगेश्वर। इससे कम हमें कुछ मंजूर भी ना सै।'
अमर उजाला के साथ खास बातचीत में मां ने कहा 'बहुत मेहनत की है। यह समझ लो कि योगेश्वर ने इसके लिए परिवार से दूरी तक बना ली। ताकि किसी तरह की बाधा नहीं हो।'
उन्होंने आगे कहा, 'बस इंतजार है हमें भी कि वह देश के लिए गोल्ड जीतकर लाए और देसवासियों की झोली में डाल दे। पूरा देश इस समय उसकी जीत की दुआ मांग रहा है। मुझे पूरा भरोसा है, कि वह गोल्ड ही लेकर आएगा।'
योगेश्वर बोले, मेरे लिए जीत की करें दुआएं
योेगेश्वर दत्त
- फोटो : getty
अमर उजाला से योगेश्वर ने भी खास बातचीत की और कहा कि, 'बस मुझे आज देशवासियों की दुआओं की जरूरत है। मैंने पूरी मेहनत की है।'
उन्होंने कहा, 'इस बार मैडल का रंग बदलेगा और मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं रियो से देश के लिए सोना लेकर आऊं। कुश्ती से लोगों को बहुत उम्मीदें भी हैं।'
योगेश्वर का रविवार को इटली के वर्ल्ड चैंपियन पहलवान फ्रैंक चामिजो और रूस के सोसलान रामनोव से मुकाबले होंगे। बताते चलें कि चौथी बार ओलंपिक में खेल रहे हैं और इससे पहले वह कांस्य और सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। अगर वह इस बार गोल्ड जीतते हैं तो 2008 में व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाले अभिनव बिंद्रा के बाद भारत का यह दूसरा गोल्ड होगा।
नरसिंह पर बैन के प्रभावित नहीं योगेश्वर
योेगेश्वर दत्त
- फोटो : getty
रिर्पोट्स के मुताबिक वाडा की ओर से नरसिंह पर लगे चार साल के बैन से परेशान नहीं हैं। योगेश्वर उस वक्त खेल गांव में ही थे जिस समय नरसिंह पर बैन लगाया गया।