फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestling: डब्ल्यूएफआई ने अमन और फ्रीस्टाइल कोच को कारण बताओ नोटिस जारी किया, जानें मामला

Tue, 23 Sep 2025 03:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डब्ल्यूएफआई ने कहा कि जाग्रेब में चार कोच थे, लेकिन वे वजन प्रबंधन पर नजर नहीं रख सके, और उन्हें भी इसके मद्देनजर ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया गया है।
विज्ञापन
अमन सहरावत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सेहरावत को विश्व चैंपियनशिप में स्वीकार्य वजन सीमा पर खरा नहीं उतर पाने को लेकर सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


अमन पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती 57 किलोग्राम स्पर्धा में पदक के प्रबल दावेदारों में से एक थे, लेकिन प्रतियोगिता के दिन उनका वजन स्वीकार्य सीमा से 1.7 किलोग्राम अधिक था, जिसके कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।

डब्ल्यूएफआई ने कहा कि जाग्रेब में चार कोच थे, लेकिन वे वजन प्रबंधन पर नजर नहीं रख सके, और उन्हें भी इसके मद्देनजर ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया गया है। डब्ल्यूएफआई के एक अधिकारी ने कहा, 'यह स्वीकार्य नहीं है। हमें इसके पीछे के कारणों का पता लगाना होगा। दो महीने से भी कम समय में हमारे दो अच्छे पहलवानों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। हमें इसकी जांच करनी होगी, इसलिए हमने अमन को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है।'
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि मुख्य कोच जगमंदर सिंह, विनोद, वीरेंद्र और नरेंद्र को भी स्पष्टीकरण देना होगा। उन्होंने बताया कि अमन और चारों कोच से 27 सितंबर तक जवाब देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें