फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestling: अंडर-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारत दूसरे स्थान पर, लड़कों के वर्ग में जीते चार स्वर्ण

Mon, 29 Jun 2026 10:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय युवा पहलवानों ने अंडर-15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। लड़कों के वर्ग में भारत ने चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
अंडर-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडर-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के तीसरे दिन भारतीय लड़कों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चार स्वर्ण पदक जीते और पुरुषों की फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में देश के लिए कुल आठ पदक हासिल किए। भारत ने तीसरे दिन की समाप्ति तक अंडर-15 चैंपियनशिप में कुल 21 मेडल (8 स्वर्ण, 6 रजत, 7 कांस्य) हासिल कर लिए हैं। 
विज्ञापन


तीसरे दिन भारत का प्रदर्शन
प्रथमेश एस पाटिल (52 किलोग्राम), नैतिक (62 किलोग्राम), केशव हर्षद चेमटे (75 किलोग्राम) और विवेक चौहान (85 किलोग्राम) ने अपने-अपने भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय टीम के लिए दिन को यादगार बनाया। चार स्वर्ण पदक के अलावा भारत ने एक रजत और तीन कांस्य पदक भी जीते, जिससे सोमवार को सभी आठ भारवर्ग में पोडियम पर जगह बनाई।

फाइनल मुकाबलों में, पाटिल ने जापान के दाइची मात्सुमी के खिलाफ 'टेक्निकल सुपीरियरिटी' के आधार पर 10-0 से शानदार जीत दर्ज की, जबकि चौहान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जापान के ही एक अन्य रेसलर, ताइसेई सुजुकी को 5-0 से हराया। नैतिक ने एक रोमांचक मुकाबले में उज्बेकिस्तान के इस्मोइलजोन नाजिरजोनोव को 8-6 से मात दी। चेमटे ने हाई-स्कोरिंग थ्रिलर में कजाखस्तान के येरसुल्तान सुलेमान को 11-10 से शिकस्त दी। वहीं, नितेश (57 किग्रा) को फाइनल में जापान के आइसेब घरेहदाघी के खिलाफ 2-10 से हार का सामना करने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


गौतम (41 किलोग्राम) ने हांगकांग के शू यान सुंग पर 8-0 से जीत हासिल की, वंश अहलावत (44 किलोग्राम) ने ताजिकिस्तान के योकुब दिलशोद दिलशोजोदा पर 12-4 अंकों से शानदार जीत दर्ज की, जबकि अरमान (68 किलोग्राम) ने तुर्कमेनिस्तान के इदरीस मेलेजेयेव को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें