फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Para Badminton: प्रमोद भगत ने किया शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण पदक अपने नाम किया, नागर को मिश्रित में रजत

Sun, 28 Jun 2026 09:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन

सार

भारत के स्टार पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ब्रिटिश एंड आयरिश इंटरनेशनल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
प्रमोद भगत - फोटो : @PramodBhagat83
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैरा बैडमिंटन स्टार प्रमोद भगत ने अंतरराष्ट्री स्तर पर अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए ब्रिटिश एंड आयरिश इंटरनेशनल में पुरुषों के एकल एसएल3 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। भगत ने फाइनल में हमवतन नितेश कुमार को 23-21, 21-14 से हराया।
विज्ञापन


भगत ने मिश्रित युगल एसएल3. एसएल5 में मनीषा रामदास के साथ कांस्य पदक हासिल किया। टोक्यो पैरालंपिक चैम्पियन कृष्णा नागर ने मिश्रित युगल एसएच 6 में नित्या श्री के साथ रजत पदक जीता। वहीं, पुरुष युगल और एकल में कांस्य पदक हासिल किया।

भगत ने कहा, हर टूर्नामेंट खुद को परखने और बेहतर बनने का एक मौका होता है। नितेश ने बहुत अच्छा खेला, खासकर शुरुआती गेम में। इस जीत से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है, लेकिन मेरा ध्यान लगातार बेहतर होने और आगे आने वाली बड़ी चुनौतियों के लिए तैयारी करने पर है। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें