फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestling: ट्रायल हारे तो एशियाड से नाम वापस ले सकते हैं बजरंग-विनेश, ज्ञान सिंह रखेंगे प्रस्ताव

Tue, 25 Jul 2023 10:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ज्ञान सिंह का कहना है कि वह समिति के आगे प्रस्ताव रखेंगे कि विश्व चैंपियनशिप का ट्रायल जीतने पर ही बजरंग-विनेश को एशियाड में भेजा जाए।
विज्ञापन
बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियनशिप के लिए अगस्त के दूसरे सप्ताह में होने वाले ट्रायल में बजरंग और विनेश हारते हैं तो वे एशियाड की टीम से नाम वापस ले सकते है। तदर्थ समिति के सदस्य ज्ञान सिंह यह प्रस्ताव रखने जा रहे हैं। बजरंग-विनेश को एशियाई खेलों की टीम में बिना ट्रायल के सीधे प्रवेश दिया गया था। दोनों के भार वर्गों 65 और 53 में विशाल कालीरमण और अंतिम पंघाल जीते थे। ज्ञान सिंह का कहना है कि वह समिति के आगे प्रस्ताव रखेंगे कि विश्व चैंपियनशिप का ट्रायल जीतने पर ही बजरंग-विनेश को एशियाड में भेजा जाए। वरना विशाल-अंतिम को भेजा जाए। अब देखते हैं इस पर सहमति बनती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें