फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestlers Protest: पहलवान साक्षी मलिक की बृजभूषण को चुनौती, कहा- नार्को टेस्ट करवाकर खुद को निर्दोष साबित करें

Wed, 10 May 2023 04:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Brij Bhushan Saran Singh Narco Test Demand : 2016 रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने बृजभूषण को नार्को टेस्ट कराने और खुद को निर्दोष साबित करने की चुनौती दी है।
विज्ञापन
साक्षी मलिक ने बृजभूषण को चुनौती दी है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। इस बीच 2016 रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को चुनौती दी है। उन्होंने बृजभूषण को नार्को टेस्ट कराने और खुद को निर्दोष साबित करने की चुनौती दी है।
विज्ञापन

साक्षी ने कहा कि अगर WFI चीफ बृजभूषण को सात पहलवानों द्वारा उनके खिलाफ लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद बेगुनाह साबित होने का भरोसा है, तो वह लाई डिटेक्टर नार्को टेस्ट करवाएं। विरोध करने वाले पहलवानों ने यह भी कहा कि अगर बृजभूषण WFI के कामों में अभी भी शामिल हैं, तो वे प्रतियोगिताओं के आयोजन का विरोध करेंगे।

साक्षी, विनेश और संगीता - फोटो : PTI
साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- मैं डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष को नार्को टेस्ट लेने की चुनौती देती हूं। हम भी जांच कराने को तैयार हैं। सच्चाई सामने आने दीजिए कि कौन दोषी है और कौन नहीं। वहीं, 2021 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग पुनिया ने कहा- हम चाहते हैं कि सभी प्रतियोगिताएं आईओए के एड-हॉक पैनल के तहत हों। अगर बृजभूषण किसी भी तरह से इसके कार्यक्रमों में शामिल हैं, तो हम इसका विरोध करेंगे।

बजरंग पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया
पहलवानों ने गुरुवार को बृजभूषण के खिलाफ जांच की धीमी प्रक्रिया का विरोध करने के लिए काली पट्टी बांधने का भी फैसला किया। धरने पर बैठे पहलवान एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न और डराने-धमकाने के आरोप में बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ दो FIR दर्ज की थी। हालांकि, अब तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई थी।इससे पहले सोमवार को ऐसी खबरें आईं थी कि धरना दे रहे पहलवानों ने 15 दिन बाद टूर्नामेंट्स के लिए अभ्यास करना शुरू कर दिया है। बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट जैसे पहलवानों ने सोमवार को अभ्यास किया था। ये पहलवान एशियाई खेलों के ट्रायल के लिए तैयारी कर रहे हैं। वहीं, आईओए के एड-हॉक पैनल ने ट्रायल 17 मई से कराने का फैसला लिया है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें