फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Championship: स्वर्ण जीतने से एक कदम दूर मनीषा भानवाला, अंतिम पंघाल कांस्य की दौड़ में शामिल

Fri, 28 Mar 2025 10:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की अन्य पहलवान नेहा शर्मा (57 भारवर्ग), मोनिका (65 भारवर्ग) और ज्योति बेरिवाल (72 भारवर्ग) पदक की दौड़ में शामिल ही नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
अंतिम पंघाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला पहलवान मनीषा भानवाला ने शुक्रवार को जॉर्डन के अम्मान में जारी महिलाओं के 62 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में पहुंचकर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक की दौड़ में खुद को बनाए रखा है, जबकि अंतिम पंघाल को सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


मनीषा ने कजाखस्तान की टाइनिस डुबेक पर तकनीकी श्रेष्ठता से आसान जीत के साथ शुरुआत की और कोरिया की हनबिट ली को चित्त करके एक और शानदार जीत हासिल की। सेमीफाइनल में उन्होंने केवल एक अंक गंवाया और कालमिरा बिलिमबेक को 5-1 से पराजित किया। अब अपने पहले एशियाई चैंपियनशिप खिताब की राह में मनीषा के सामने कोरिया की किम रह गई हैं। 
विज्ञापन


भारत की अन्य पहलवान नेहा शर्मा (57 भारवर्ग), मोनिका (65 भारवर्ग) और ज्योति बेरिवाल (72 भारवर्ग) पदक की दौड़ में शामिल ही नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें