फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WrestleMania-42 Highlights: क्या ब्रॉक लेसनर हुए रिटायर? पंक को हराकर रोमन बने चैंपियन; देखें नाइट-2 के नतीजे

Mon, 20 Apr 2026 09:38 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉस वेगस

सार

रेसलमेनिया 42 का नाइट-2 एक यादगार शो साबित हुआ, जिसमें रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर नया इतिहास रचा। रिया रिप्ली और ट्रिक विलियम्स ने भी गोल्ड जीता, जबकि ब्रॉक लेसनर के संभावित रिटायरमेंट ने फैंस को भावुक कर दिया। कुल मिलाकर, डब्ल्यूडब्ल्यूई के लिए यह इवेंट नई शुरुआत और बड़े बदलाव का संकेत लेकर आया।
विज्ञापन
ब्रॉक लेसनर हुए भावुक - फोटो : WWE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेसलमेनिया के 42वें संस्करण का अंत हो चुका है। रेसलमेनिया-42 का नाइट-2 धमाकेदार मुकाबलों, चौंकाने वाले नतीजों और इमोशनल पलों से भरपूर रहा। इस मेगा इवेंट में कई चैंपियनशिप बदलीं और कई सुपरस्टार्स ने अपने करियर की नई दिशा तय की। सबसे बड़ा आकर्षण रहा रोमन रेंस का सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन बनना। आइए जानते हैं नाइट-2 में क्या हुआ और नाइट-1 को मिलाकर सभी नतीजों के बारे में...
विज्ञापन

 

पहले नाइट-2 में हुए बड़े मैचों के बारे में जान लेते हैं-

ओबा फेमी ने किया बड़ा उलटफेर
नाइट की शुरुआत ही चौंकाने वाली रही जब ओबा फेमी ने दिग्गज ब्रॉक लेसनर को मात्र चार मिनट 46 सेकंड में हरा दिया। यह जीत न सिर्फ तेज थी, बल्कि डब्ल्यूडब्ल्यूई में एक नए स्टार के उभरने का संकेत भी थी।फेमी इस समय सबसे तेजी से उभरते हुए सितारों में से एक हैं। जैसे ही उनका म्यूजिक बजता है, वह तुरंत दर्शकों के पसंदीदा बन जाते हैं। लेसनर जैसे पावरहाउस को लगभग एकतरफा अंदाज में हराकर उनसे बेहतर तरीके से उनके भविष्य को दिखाने का कोई और तरीका नहीं हो सकता था।

यह मैच साबित करता है कि फेमी, लेसनर के अब तक के किसी भी प्रतिद्वंदी से अलग थे। एफ5 जैसे खतरनाक मूव से उठ खड़े होना इस बात का सबूत है कि वह एक मेगास्टार हैं। यह डब्ल्यूडब्ल्यू का बिल्कुल सही फैसला था। अगर फेमी हार जाते, तो यह बड़ी गलती होती और उनके करियर की रफ्तार पर असर पड़ता। लेकिन डब्ल्यूडब्ल्यूई ने उन्हें जीत दिलाकर सही कदम उठाया।
 

क्या ब्रॉक लेसनर ने ले लिया संन्यास?
हार के बाद ब्रॉक लेसनर का इमोशनल पल चर्चा का केंद्र बन गया। उन्होंने रिंग में अपने ग्लव्स और बूट्स उतार दिए, जो अक्सर रिटायरमेंट का संकेत माना जाता है। इस दौरान उनके मैनेजर पॉल हेमन भी रिंग में आए और दोनों ने गले लगकर भावुक पल साझा किया। लेसनर ने दर्शकों को सलाम किया और फैंस को धन्यवाद देते हुए विदाई जैसा इशारा किया। फैंस ने भी 'थैंक यू लेसनर' के नारे लगाए। ऐसे में अब लोगों के मन में यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या 'द बीस्ट' का करियर खत्म हो गया? इस पर मंडे नाइट रॉ में पुष्टि हो सकती है।
 
 

रिया रिप्ली और ट्रिक विलियम्स का जलवा
महिला डिवीजन में रिया रिप्ली ने जेड कार्गिल को हराकर महिला विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की। यह मैच 10 मिनट और आठ सेकंड तक चला और रिप्ली ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज की। इस मैच की खास आकर्षण इयो स्काई रहीं। उनकी एंट्री ने फैंस को रोमांचित कर दिया।
 
 

वहीं यूएस चैंपियनशिप में ट्रिक विलियम्स ने सैमी जेन को हराकर नया चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। यह मुकाबला अपेक्षाकृत छोटा रहा, लेकिन उतना ही प्रभावशाली भी।
 
 

लैडर मैच और स्ट्रीट फाइट में दिखी जबरदस्त टक्कर
इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए हुए सिक्स-पैक लैडर मैच में पेन्टा ने बाजी मारी। 15 मिनट और आठ सेकंड तक चले इस खतरनाक मुकाबले में पेंटा ने सीढ़ी पर चढ़कर टाइटल हासिल किया।
 

वहीं स्ट्रीट फाइट में 'द डीमन' फिन बैलर ने डोमिनिक मिस्टीरियो को हराया। यह मैच बेहद हिंसक और रोमांचक रहा, जिसमें बैलर ने अंत में पिनफॉल से जीत दर्ज की।
 

रोमन रेंस बने नए हेवीवेट चैंपियन
नाइट-2 का सबसे लंबा और हाई-वोल्टेज मुकाबला रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच हुआ। करीब 33 मिनट 56 सेकंड तक चले इस मैच में दोनों सुपरस्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। अंत में रोमन रेंस ने पिनफॉल के जरिए जीत हासिल कर वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला सिर्फ चैंपियनशिप ही नहीं, बल्कि सम्मान और वर्चस्व की लड़ाई भी था। पंक ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन रोमन का अनुभव और ताकत भारी पड़ी।
 

सीएम पंक और रोमन रेंस के बीच हुए इस क्लैश की चर्चा पिछले काफी समय से हो रही थी। यह मुकाबला एक शानदार और क्लासिक रहा, जिसने एक बेहतरीन कहानी पेश की। नतीजा चाहे जो भी होता, यह मैच रेसलिंग की दुनिया की तस्वीर बदलने वाला था। सबसे खास बात? न कोई दखल, न कोई ध्यान भटकाने वाली चीज, सिर्फ एक रेसलिंग मुकाबला, जिसकी डब्ल्यूडब्ल्यू यूनिवर्स को जरूरत थी। आखिर में रोमन सही साबित हुए। पंक अब उम्रदराज हो चुके हैं और अंत में उनके पास देने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचा था। वहीं रोमन के पास बस उतनी ताकत बची थी, जो उन्हें चैंपियन बनाने के लिए काफी थी। यही इस शानदार स्टोरीलाइन का परफेक्ट अंत है।

चैंपियन कोई भी बन सकता था, लेकिन रोमन रेंस इस खिताब को एक अलग ही स्तर पर ले जाते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वह इस बिजनेस के सबसे बड़े आकर्षण हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनका यह टाइटल रन कैसे आगे बढ़ता है, क्योंकि वह इसे जल्दी छोड़ने वाले नहीं हैं।
 
 
 

पंक-रोमन का एंट्रेंस भी रहा खास
सीएम पंक ने एक शानदार एंट्री की। उनका वीडियो ट्रिब्यूट दिखाया गया और वह बिना म्यूजिक के सामने आए। उन्होंने अपना सिग्नेचर डायलॉग चिल्लाया, जिसके बाद कल्ट ऑफ पर्सनैलिटी म्यूजिक बज उठा। वहीं रोमन रेंस की एंट्री भी बेहद खास रही। उनकी एंट्री से पहले समोअन डाइनैस्टी को सम्मान दिया गया और फिर वह ट्राइबल चीफ थीम म्यूजिक के साथ रैंप पर उतरे।
 

कुल मिलाकर बदली डब्ल्यूडब्ल्यूई की तस्वीर
नाइट-2 में कुल तीन चैंपियनशिप बदलीं, जिससे डब्ल्यूडब्ल्यूई की कई डिवीजनों में नई कहानी और नई दिशा तय हो गई। रोमन रेंस की बड़ी जीत, पेंटा का लैडर मैच में जलवा और ओबा फेमी का चौंकाने वाला प्रदर्शन इस इवेंट की खासियत रहे। इवेंट में जॉन सीना ने घोषणा की कि नाइट-2 में 55,255 दर्शक मौजूद थे, जबकि पूरे वीकेंड की कुल उपस्थिति 1,06,072 रही। यह डब्ल्यूडब्ल्यूई के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
विज्ञापन

रेसलमेनिया-42 - फोटो : WWE

नाइट-1 के परिणाम (शनिवार, 18 अप्रैल)

जॉन सीना की मेजबानी में पहली रात को कई टाइटल बदले और 50,816 दर्शक मौजूद थे।

 
  • अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप: कोडी रोड्स ने रैंडी ऑर्टन को हराया। मैच के बाद, ऑर्टन ने रोड्स पर 'पंट किक' से हमला किया।
  • विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप: लिव मॉर्गन ने स्टेफनी वकेर को हराया।
  • सिंगल्स मैच: गुंथर ने सेथ रॉलिन्स को मात दी। मैच के दौरान वापसी कर रहे ब्रॉन ब्रेकर ने रॉलिन्स पर हमला कर दिया था।
  • विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप: बेकी लिंच ने एजे ली को हराया।
  • WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप: ब्री बेला और पेज ने निया जैक्स और लैश लीजेंड समेत अन्य टीमों को हराया। पेज ने चोटिल निक्की बेला की जगह सरप्राइज वापसी की।
  • अनसैंक्शन्ड मैच: जेकब फाटू ने ड्रू मैकिन्टायर को हराया।
  • सिक्स-मैन टैग टीम मैच: द उसोस और एलए नाइट ने लोगन पॉल, ऑस्टिन थ्योरी और आईशो स्पीड को हराया।



दूसरी रात के परिणाम (रविवार, 19 अप्रैल)

दूसरी रात में 55,256 दर्शक पहुंचे और कई नए चैंपियंस देखने को मिले।

 
  • वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप: रोमन रेंस ने सीएम पंक को एक शानदार मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया।
  • WWE विमेंस चैंपियनशिप: रिया रिप्ली ने जेड कार्गिल को हराया।
  • इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप (लैडर मैच): पेंटा ने रे मिस्टीरियो, ड्रैगन ली और अन्य के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड किया।
  • यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप: ट्रिक विलियम्स ने सैमी जेन को हराया। विलियम्स के साथ प्रसिद्ध रैपर लिल याटी भी मौजूद थे।
  • स्ट्रीट फाइट: 'द डीमन' फिन बैलर ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराया।
  • सिंगल्स मैच: ओबा फेमी ने ब्रॉक लेसनर को पांच मिनट के भीतर हरा दिया। हार के बाद, लेसनर ने अपने ग्लव्स और जूते रिंग में छोड़ दिए, जो उनके रिटायरमेंट का इशारा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें