फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न विवाद में बड़ा एक्शन: PCI ने कोच नवल सिंह को किया बर्खास्त, सुमित अंतिल-नीरज चोपड़ा ने लगाए थे आरोप

Sun, 19 Apr 2026 04:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय पैरालंपिक समिति ने कोच नवल सिंह को मानसिक उत्पीड़न और अभद्र भाषा के आरोपों के बाद बर्खास्त कर दिया। यह कार्रवाई सुमित अंतिल समेत कई एथलीट्स की शिकायत के बाद की गई, जिसे स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन
नीरज चोपड़ा-सुमित अंतिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच नवल सिंह को उत्पीड़न के आरोपों के बाद पद से हटा दिया है। पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने रविवार को इस फैसले की पुष्टि की। दो बार के पैरालंपिक पदक विजेता सुमित अंतिल ने कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। इस मामले में उन्होंने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साइ) से औपचारिक शिकायत भी की थी।
विज्ञापन


सुमित अंतिल ने की थी शिकायत, नीरज का भी मिला था समर्थन
सुमित अंतिल को इस मुद्दे पर टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का भी समर्थन मिला। शिकायत में देश के कई शीर्ष एथलीट्स ने भी हस्ताक्षर किए, जिसमें कोच पर बार-बार अपमानजनक भाषा और मानसिक दबाव बनाने के आरोप लगाए गए। यह लिखित शिकायत 10 अप्रैल को साइ को सौंपी गई थी। सुमित अंतिल ने बताया कि उन्होंने पहले साइ अधिकारियों से इस मुद्दे पर बात की थी, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश भी की गई, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

पीसीआई ने किया बर्खास्त
नवल सिंह को पिछले साल द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह भारतीय जैवलिन थ्रो एथलीट्स को ट्रेनिंग देने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। हालांकि, लगातार शिकायतों के बाद पीसीआई बोर्ड ने उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


बजरंग पूनिया ने की तेज और निष्पक्ष जांच की मांग
ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने पैरा-एथलीटों द्वारा द्रोणाचार्य अवॉर्ड विजेता भाला फेंक कोच नवल सिंह पर लगाए गए मानसिक उत्पीड़न और अभद्र भाषा के आरोपों की तेज और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा, चैंपियनों को मैदान में पसीना बहाना चाहिए, न कि उत्पीड़न से जूझना चाहिए।

पूनिया ने एक्स पर लिखा, 'सुमित अंतिल द्वारा लगाए गए मानसिक उत्पीड़न के आरोप बेहद गंभीर हैं। हमारे चैंपियनों को मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए, न कि सिस्टम के भीतर होने वाले दुर्व्यवहार से जूझना चाहिए। मैं अधिकारियों से अपील करता हूं कि इस मामले की जल्द और निष्पक्ष जांच की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें