फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप कबड्डी की इनामी राशि बढ़ी

Wed, 28 Nov 2012 12:04 AM IST
चंडीगढ़/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब तृतीय वर्ल्ड कप कबड्डी टूर्नामेंट में महिला टीम की इनामी राशि में इजाफा किया गया है। एक से 15 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में पुरुष विजेता को दो करोड़ रुपये और महिला विजेता को 51 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


खेल मंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि दो बार वर्ल्ड कप कबड्डी (सर्कल स्टाइल) के सफल आयोजन के बाद यह निर्णय लिया गया है। इस बार पुरुषों के वर्ग में 16 देशों और महिलाओं के वर्ग में सात देशों की टीमें भाग लेंगी। महिला  वर्ग की इनामी राशि को लगभग दोगुना कर दिया गया है जबकि पुरुषों के वर्ग में चैंपियन बनने वाली टीम को पिछले साल की तरह दो करोड़ रुपये मिलेंगे।

इसके अतिरिक्त दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली टीमों को क्रमश: एक करोड़ रुपये और 51 लाख रुपये इनाम के रूप में मिलेंगे। महिला वर्ग में विजेता टीम को पिछले वर्ष के 25 लाख रुपये की बजाय इस बार 51 लाख रुपये मिलेंगे। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों की इनामी राशि को क्रमश: 15 लाख और 10 लाख से बढ़ाकर 31 लाख और 21 लाख रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन


शिरकत करने वाली टीमें
पुरूष वर्ग में अफगानिस्तान, अर्जेंटीना, कनाडा, डेनमार्क, इंग्लैंड, ईरान, इटली, कीनिया, न्यूजीलैंड, नार्वे, पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, सिएरा लियोन, श्रीलंका और अमेरिका के अतिरिक्त भारत की टीमें अपना जौहर दिखाएंगी। महिला वर्ग में भारत के अतिरिक्त कनाडा, डेनमार्क, इंग्लैंड, मलयेशिया, तुर्कमेनिस्तान और अमेरिका की कबड्डी खिलाड़ी मैदान में उतरेंगी।

यहां होंगे मैच
बठिंडा, पटियाला, होशियारपुर,अमृतसर, दोदा (मुक्तसर), संगरूर, रूपनगर, चोहला साहिब (तरनतारन) फाजिल्का, गुरदासपुर, मानसा, जालंधर और लुधियाना में खेले जाएंगे।
विज्ञापन


होगा डोप टेस्ट
यह वर्ल्ड कप पूरी तरह डोपिंग मुक्त होगा, जिसके लिए राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी के तहत एंटी डोपिंग कमेटी टूर्नामेंट के दौरान डोप टेस्ट करवाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें