फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रीस्टाइल शतरंज: मैग्नस कार्लसन से हारने के बावजूद विश्व चैंपियन गुकेश ने नॉकआउट चरण के लिए क्वालिफाई किया

Sat, 08 Feb 2025 11:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुकेश के कुल 3.5 अंक हैं और इस दौरान वह एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाए। उन्होंने सात बाजियां ड्रॉ खेली जबकि दो हार गए। हालांकि यह प्रदर्शन उनके लिए 10 खिलाड़ियों के प्रारूप में आठवां स्थान हासिल करने के लिए पर्याप्त था।
विज्ञापन
डी गुकेश - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियन डी गुकेश क्वालीफायर के नौवें और अंतिम दौर में दुनिया के सबसे शीर्ष रेटिंग वाले खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से हारने के बावजूद फ्रीस्टाइल ग्रैंड स्लैम टूर की पहली स्पर्धा के नॉकआउट चरण के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुकेश के कुल 3.5 अंक हैं और इस दौरान वह एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाए। उन्होंने सात बाजियां ड्रॉ खेली जबकि दो हार गए। हालांकि यह प्रदर्शन उनके लिए 10 खिलाड़ियों के प्रारूप में आठवां स्थान हासिल करने के लिए पर्याप्त था।कार्लसन के खिलाफ सफेद मोहरों से खेलते हुए गुकेश के पास ड्रॉ करने के कई मौके थे लेकिन अंततः हार गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें