फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tennis: चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर में रामनाथन-मायनेनी की जोड़ी खिताब बचाने में विफल, जापान की जोड़ी ने हराया

Sat, 08 Feb 2025 10:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मोचीजुकी और उईसुगी की गैरवरीय जापान की जोड़ी ने एक घंटे सात मिनट तक चले मुकाबले में रामनाथन और माइनेनी की सर्विस एक बार तोड़ी और 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी - फोटो : PTI/ITF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की गत चैंपियन जोड़ी को शनिवार को खिताबी मुकाबले में जापान के शिंटारो मोचीजुकी और काइतो उईसुगी से हारने के बाद चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर युगल स्पर्धा में उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

मोचीजुकी और उईसुगी की गैरवरीय जापान की जोड़ी ने एक घंटे सात मिनट तक चले मुकाबले में रामनाथन और माइनेनी की सर्विस एक बार तोड़ी और 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की।

यह उईसुगी और मोचीजुकी के लिए दूसरा एटीपी चैलेंजर युगल खिताब था। मोचीजुकी ने 2019 में विंबलडन में लड़कों का एकल खिताब जीता था।

एकल ड्रॉ में गैर-वरीयता प्राप्त एलियास यमेर ने पेशेवर सर्किट पर अपने पहले मुकाबले में ब्रिटेन के शीर्ष वरीयता प्राप्त बिली हैरिस पर 7-6 7-6 से जीत हासिल कर रविवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

फाइनल में उनके प्रतिद्वंद्वी फ्रांस के किरियन जैक्वेट होंगे जिन्होंने पहले सेमीफाइनल में चेक डालिबोर स्वर्सिना को 6-4 6-1 से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें