फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने बनाई एकल बढ़त, ल्यूक मेंडोंसा को हराया; प्रज्ञानंद को मिली हार

Wed, 29 Jan 2025 01:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुकेश के अब नौ में से 6.5 अंक हैं और वह उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और फेडोसीव से आधा अंक आगे हैं।
विज्ञापन
डी गुकेश - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश का टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी है और उन्होंने एकल बढ़त बना ली है। हाल ही में विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले गुकेश ने अपने प्रतिद्वंद्वी लियोन ल्यूक मेंडोंसा को नौवे दौर में हराया और एकल बढ़त बनाने में सफल रहे। गुकेश के अब नौ में से 6.5 अंक हैं और वह उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और फेडोसीव से आधा अंक आगे हैं।
विज्ञापन


गुकेश ने मुकाबले के बाद कहा, मुझे खुशी है कि आज अच्छा खेल सका। अभी चार दौर बाकी हैं और मैं तालिका के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा। मैं बस अपने खेल से खुश हूं।

वहीं, भारत के अन्य खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद को नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर अनीश गिरि ने हराया, जबकि पी हरिकृष्णा को रूसी मूल के स्लोवेनियाई खिलाड़ी ब्लादीमिर फेडोसीव ने मात दी। प्रज्ञानंद 5.5 अंक लेकर चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें