फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Boxing Cup: विश्व मुक्केबाजी कप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, मनीष-हितेश और अविनाश सेमीफाइनल में पहुंचे

Thu, 03 Apr 2025 04:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनीष ने 55 किग्रा वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के पेरिस ओलंपियन यूसुफ चोटिया को हराया। दोनों मुक्केबाजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में भारतीय मुक्केबाज विजयी रहा।
विज्ञापन
अविनाश जामवाल - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के मनीष राठौड़, हितेश और अविनाश जामवाल ने बुधवार को अपने-अपने वजन वर्ग में आसान जीत के साथ विश्व मुक्केबाजी कप ब्राजील 2025 में सेमीफाइनल में जगह बनाई। जामवाल ने 65 किग्रा वर्ग में जर्मनी के डेनिस ब्रिल को सर्वसम्मत फैसले से हराया जबकि हितेश ने इटली के गैब्रिएल गुइडी रोनतानी को 70 किग्रा वर्ग में सर्वसम्मत फैसले से शिकस्त दी।

मनीष ने 55 किग्रा वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के पेरिस ओलंपियन यूसुफ चोटिया को हराया। दोनों मुक्केबाजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में भारतीय मुक्केबाज विजयी रहा। तीन जज ने मनीष के पक्ष में फैसला दिया जबकि दो ने दोनों मुक्केबाजों को बराबर अंक दिए सेमीफाइनल में मनीष की भिड़ंत कजाखस्तान के नूरसुल्तान अल्तिनबेक से होगी जबकि हितेश को माकन तराओरे के खिलाफ खेलना है। जामवाल का सामना इटली के जियानलुइगी मलांगा से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें