फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra: 'नीरज अहम मौके पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे', विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष सुमारिवाला का बयान

Sat, 30 Aug 2025 09:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता 27 साल के चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल में अपने सर्वश्रेष्ठ लय में नहीं दिखे। उन्होंने 85.01 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वह इससे पहले 2023 और 2024 में भी दूसरे स्थान पर थे जबकि 2022 में वह डायमंड लीग चैंपियन बने थे।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल में औसत प्रदर्शन करने के बावजूद टोक्यो में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद जताई। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता 27 साल के चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल में अपने सर्वश्रेष्ठ लय में नहीं दिखे। उन्होंने 85.01 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वह इससे पहले 2023 और 2024 में भी दूसरे स्थान पर थे जबकि 2022 में वह डायमंड लीग चैंपियन बने थे। सुमारिवाला ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह (नीरज) ठीक है। नीरज तब अच्छा प्रदर्शन करते हैं जब उन्हें वाकई अच्छा प्रदर्शन करना होता है। 85-86 मीटर बिलकुल भी बुरा नहीं है। उन्होंने ओलंपिक में भी इसी दूरी से जीत हासिल की थी, बस हम नीरज की जीत के इतने आदी हो गए हैं। हम भूल जाते हैं कि यह एक खेल है और भाला फेंक एक जोखिम भरा खेल है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें