फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड टेबल टेनिस में भारतीय टीम मुख्य ड्रॉ में पहुंचीं

Thu, 03 Mar 2016 04:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम क्रोएशिया को 3-0 से पराजित कर वर्ल्ड टेबल टेनिस चैंपियनशिप के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई कर गई हैं।
विज्ञापन


सेकेंड डिवीजन के अंतिम ग्रुप मैच में भारतीय महिलाओं ने एकतरफा जीत दर्ज की। मनिका बत्रा, मौमा दास और के शामिनी ने ग्रुप जी मुकाबले में अपने-अपने मैच जीतकर क्रोएशिया का क्लीन स्वीप कर दिया।

मनिका ने लिया राकोवा को 11-8, 12-10, 8-11, 11-6  से पराजित किया जबकि मौमा ने युआन तियान को 13-11, 9-11, 11-8, 11-2 से शिकस्त दी।

तीसरे एकल मुकाबले में शामिनी ने इवाना तुबिकानेक को 14-12, 11-8, 7-11, 11-3  से हराया। इससे पहले भारतीय महिलाओं को मंगलवार को नाइजीरिया से भिड़ना था लेकिन उसे वॉकओवर मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष टीम ने स्विट्जरलैंड को हराया
तीसरे दौर में नाइजीरिया से हारने वाली पुरुष टीम ने स्विट्जरलैंड को 3-0 से शिकस्त दी।

सौम्यजीत घोष ने पहले एकल में एलिया शमीद को 11-8, 11-7, 8-11, 11-3 से हराया जबकि दूसरे एकल में शरत कमल ने लियोनल वेबर को 11-7, 11-7, 11-7 से शिकस्त दी। तीसरे एकल में जी साथियान ने निकोलस चैंपोड को 11-7, 11-5, 11-3 से पराजित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें