देहरादून फुटबाल एसोसिएशन (डीएफए) के अंतर्गत रजिस्टर्ड 40 फुटबाल क्लब के 71 फुटबाल खिलाड़ियों ने हर साल होने वाली क्लब स्थानांतरण प्रक्रिया में आवेदन किया।
इनमें से 68 खिलाड़ियों ने अपना क्लब बदला। दो आवेदन निरस्त हो गए। जबकि राइजिंग स्टार के फुटबालर साई कीपा ने अंतिम समय पर अपना नाम वापस ले लिया।
तीन दिन तक चले क्लबों की अदला-बदली प्रक्रिया में 71 फुटबालर ने दूसरे क्लब ज्वाइन करने के आवेदन प्रस्तुत किये थे। नाम वापसी के अंतिम दिन 29 फरवरी को एक खिलाड़ी ने नाम वापस किया।
डीएफए स्थानांतरण कमेटी ने डीएमके क्लब के अभिषेक रावत और वैभव भारद्वाज का आवेदन निरस्त कर दिया।
उन्होंने बताया कि दस फुटबालरों ने अधोईवाला, 11 दून स्टार, नौ ने अक्रांता, छह ने दून वैली क्लब, छह ने सिटी यंग की जर्सी पहनी। बाकी क्लबों में दो या तीन स्थानांतरण ही हुए।
इन्होंने छोड़ा अपना वर्तमान फुटबाल क्लब
गढ़वाल ब्वाइज के चार, अधोईवाला के पांच, दून चैलेंजर के दो, तपोवन के तीन, दून स्टार के आठ, सिटी यंग के सात, दून इगल के एक, बालाजी के तीन, कैंट ब्लू का एक, यूके टाइगर का एक, दून वैली के छह, विजय कैंट के तीन, सुंदरवाला के चार, डीएमके के चार, गढ़वाल स्पोर्टिंग के दो, विल्स यूथ के दो, पछवादून के दो, जिप्सी यंग का एक, देहरा 11 का एक, शिवालिक का एक, विकासनगर का एक, बजरंग का एक, अक्रांता का एक, एफसी दून का एक, खलंगा का एक, लोको एफसी के एक फुटबालर सहित कुल 68 फुटबालरों ने अपना क्लब छोड़ा।