फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरेना विलियम्स को हराकर सिमोना हालेप बनीं विंबलडन की नई मलिका 

Sun, 14 Jul 2019 04:21 AM IST
अमित मंडल खेल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिमोना हालेप और सेरेना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रोमानिया की सिमोना हालेप ने 56 मिनट तक चले विंबलडन महिला वर्ग के फाइनल में सात बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स पर सीधे सेटों में सनसनीखेज जीत दर्ज करते हुए अमेरिकी स्टार के 24 ग्रैंडस्लैम खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी करने के सपने को तोड़ दिया। 

विज्ञापन


27 साल की हालेप ने 6-2 6-2 की आसान जीत से अपना दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीता। उन्होंने 2018 रोलां गैरां ट्रॉफी अपने नाम की थी। सैंतीस साल की सेरेना ने अपना 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब 2017 ऑस्ट्रेलियाई ओपन में जीता था और वह ऑस्ट्रेलिया की मारग्रेट कोर्ट के सर्वकालिक मेजर खिताब की बराबरी करने की कोशिश में जुटीं थीं।

मैच के दौरान सेरेना ने 26 सहज गलतियां की जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा जबकि हालेप ने केवल दो ही गलतियां कीं। सेरेना मां बनने के बाद तीसरी बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचीं लेकिन रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गईं। वह पिछले साल विंबलडन के फाइनल में एंजेलिक कर्बर से और अमेरिकी ओपन के फाइनल में नाओमी ओसाका से हार गई थीं।
विज्ञापन


अगर वह खिताब जीत जातीं तो 39 वर्ष में चैंपियन बनने वालीं पहली मां होतीं। ऑस्ट्रेलिया की इवोने गुलागोंग ऐसी पहली खिलाड़ी थीं जिन्होंने मां बनने के बाद 1980 में विंबलडन जीता था। वैसे तीन खिलाड़ी ऐसी हैं जो मां बनने के बाद चैंपियन बनीं जिसमें इवोने के अलावा किम क्लिस्टर्स  (2011, ऑस्ट्रेलियाई ओपन) और मारग्रेट कोर्ट (1973 ऑस्ट्रेलियाई ओपन) शामिल हैं।   
विज्ञापन


01 : रोमानियाई खिलाड़ी हैं विंबलडन जीतने वालीं सिमोना हालेप, उनका यह दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है 
सेरेना का 24 वां ग्रैंडस्लैम और मां बनने के बाद फिर चैंपियन बनने का सपना टूटा 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें