भारतीय खिलाड़ी सौरभ वर्मा ने हमवतन एच एस प्रणय को सीधे गेमों में हराकर अमेरिकी ओपन बैडमिंटन टूर्नमेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सौरभ ने शुक्रवार को 50 मिनट तक चले मुकाबले में दूसरे वरीय प्रणॉय पर 21-19, 23-21 से जीत दर्ज की।
दुनिया के 43वें नंबर के खिलाड़ी सौरभ का सामना अंतिम चार में थाइलैंड में तानोंगसाक सानसोमबूनसुक से होगा। छब्बीस साल के वर्मा ने 2 गेम प्वाइंट बचाए और मैच को दूसरे ही गेम में जीत लिया। इससे पहले उन्होंने दूसरे राउंड में लक्ष्य सेन को 21-11, 19-21, 21-12 से हराया था, जो मुकाबला सीनियर नेशनल्स फाइनल्स की तरह रहा।