भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर से युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पर पूछा गया एक सवाल सोशल मीडिया पर बड़ी बहस का कारण बन गया। दिल्ली में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के 75वें स्थापना समारोह के दौरान पत्रकारों ने मनु से 15 वर्षीय क्रिकेट प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी को लेकर राय मांगी।
मनु भाकर ने बेहद संतुलित और प्रेरणादायक जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'अगर मार्गदर्शन अच्छा हो, उसके आसपास सही लोग हों और उसे सही दिशा मिले, तो उम्र सिर्फ एक संख्या है। प्रतिभा की कोई उम्र नहीं होती। बड़ी उपलब्धियां 60 साल में भी मिलती हैं और छह साल में भी। अगर उसे सही मेंटरशिप मिली, तो वह अगला बड़ा स्टार बन सकता है।'