फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WFI Elections: भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव 12 अगस्त को, निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया नए सिरे से कार्यक्रम

Fri, 21 Jul 2023 10:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले तदर्थ समिति की ओर से छह जुलाई को कुश्ती महासंघ के चुनाव घोषित किए गए थे, जिसे 11 जुलाई को कर दिया गया, लेकिन असम कुश्ती संघ के गौहाटी हाईकोर्ट में जाने के बाद चुनाव पर रोक लग गई।
विज्ञापन
बृजभूषण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव 12 अगस्त को कराए जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी महेश मित्तल कुमार ने चुनाव का नए सिरे से कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्वाचन अधिकारी ने महाराष्ट्र को चुनाव से बाहर कर दिया है। उन्होंने राज्य कुश्ती संघ के दोनों धड़ों को चुनाव के लिए अयोग्य घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इससे पहले तदर्थ समिति की ओर से छह जुलाई को कुश्ती महासंघ के चुनाव घोषित किए गए थे, जिसे 11 जुलाई को कर दिया गया, लेकिन असम कुश्ती संघ के गौहाटी हाईकोर्ट में जाने के बाद चुनाव पर रोक लग गई। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई 28 जुलाई को रखी थी, लेकिन आंध्र प्रदेश कुश्ती की ओर से सुप्रीम कोर्ट की शरण लेने के बाद चुनाव पर लगी रोक हटा ली गई।

इसके बाद शुक्रवार को नए सिरे से कार्यक्रम जारी किया गया। महासंघ की मतदाता सूची में 24 राज्यों के 48 सदस्यों को मताधिकार के प्रयोग का अधिकार दिया गया है। नामांकन 1 अगस्त से शुरू होंगे। छटनी के बाद सात अगस्त को आधिकारिक उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


मतदान की जरूरत पर 12 अगस्त को चुनाव कराए जाएंगे। यह देखने वाली बात होगी कि कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र करण भूषण सिंह यूपी कुश्ती संघ के चुनाव में दावेदारी जताएंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें