पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम और उनकी पत्नी शानिरा अकरम के घर एक बेटी ने जन्म लिया है। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, वसीम ने अपने घर बेटी होने की जानकारी ट्विटर अकाउंट से शेयर की है।
ट्विटर पर अपनी पत्नी और बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए वसीम ने इस बात की जानकारी दी है। बेटी का नाम आयला अकरम रखा गया है।
इससे पहले हुमा अकरम से उनके दो बच्चे और हैं। हुमा की कैंसर से मौत होने के बाद वसीम ने ऑस्ट्रेलियाई मूल की शानिरा के साथ पिछले साल 12 अगस्त को शादी की थी।