फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PKL Day 2 Live Streaming: प्रो कबड्डी लीग में दूसरे दिन भी तीन मुकाबले, जानें कहां और कैसे देख सकते हैं मैच

Sat, 08 Oct 2022 02:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

Pro Kabaddi Live Streaming Day 2: प्रो कबड्डी लीग में दूसरे दिन पटना पाइरेट्स पुणेरी पलटन, गुजरात जाएंट्स, तमिल थलाईवाज, बंगाल वारियर्स और हरियाणा स्टीलर्स की टीम मैदान में होंगी। इस सभी टीमों के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप पर देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रो कबड्डी लगी के नौवें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। आज लीग का दूसरा दिन है। दूसरे दिन भी कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे। बेंगलुरु के श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम में आज छह टीमें एक्शन में दिखेंगी। पहले दिन यू मुंबा की टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दिल्ली और यूपी की टीम ने जीत हासिल की थी। आज पटना पाइरेट्स पुणेरी पलटन, गुजरात जाएंट्स, तमिल थलाईवाज, बंगाल वारियर्स और हरियाणा स्टीलर्स की टीम मैदान में होंगी। ये सभी टीमें बड़ी जीत हासिल कर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल करना चाहेंगी।
विज्ञापन


प्रो-कबड्डी लीग के नौवें सीजन में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ये टीमें जयपुर पिंक पैंथर्स, पटना पायरट्स, पुणेरी पलटन, गुजरात जायंट्स, हरियाना स्टीलर्स, बंगाल वारियर्स, तमिल थलाइवाज, तेलगु टाइटंस, यू मुंबा, बेंगलुरु बुल्स, दबंग दिल्ली और यूपी योद्धा हैं। पहले राउंड में कुल 66 मैच खेले जाएंगे। 

विज्ञापन


Hamilton and Yash: एफ-1 चैंपियन लुईस हैमिल्टन के साथ अभिनेता यश की तस्वीर वायरल, क्या साथ काम करेंगे दोनों ?

स्टेडियम में जाकर देख सकते हैं मैच
दर्शक स्टेडियम में जाकर मैच का आनंद ले सकते। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं थी। आयोजकों ने पहले हाफ (आठ नवंबर तक) का शेड्यूल जारी किया है। पहले लेग के मुकाबले बेंगलुरु के श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद दूसरे लेग के मैच पुणे के श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे। अंतिम चरण हैदराबाद में खेला जाएगा।

Team India: टीम में नहीं चुने जाने पर छलका सलामी बल्लेबाज का दर्द, बोले- मैं रन बना रहा, मेहनत कर रहा, लेकिन..

कहां होगा प्रो कबड्डी लीग का प्रसारण?
प्रो कबड्डी लीग का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। आप स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़, स्टार स्पोर्ट्स 1 बांग्ला, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी और स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट पर लाइव मैच देख सकते हैं।

Punjab cricket Association: बीसीसीआई के खिलाफ काम कर रहे अधिकारी, हरभजन सिंह ने पत्र लिखकर लगाए बड़े आरोप

कितने बजे से होंगे मैच?
टूर्नामेंट के दौरान प्रतिदिन शाम 7.30 बजे मुकाबले शुरू हो जाएंगे। पहला मैच समाप्त होने के बाद दूसरा और फिर तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।

T20 WC 2022: भारत के खिलाफ मैच के लिए तैयार है पाकिस्तान का यह घातक गेंदबाज, रमीज राजा से बातचीत में खुलासा
विज्ञापन

कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग?
सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर किया जाएगा। इसके अलावा JioTV ऐप पर भी लाइव मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें