लुईस हैमिल्टन एफ वन की दुनिया में जाना-माना नाम हैं और पिछले कई सालों से लोग उनके बारे में जानते हैं, लेकिन यश ने हाल ही में लोकप्रियता हासिल की है। उनकी फिल्म केजीएफ को लोगों ने बहुत पसंद किया था और केजीएफ-2 ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।
Punjab cricket Association: बीसीसीआई के खिलाफ काम कर रहे अधिकारी, हरभजन सिंह ने पत्र लिखकर लगाए बड़े आरोप
हैमिल्टन की उपलब्धियां
हैमिल्टन ने 2008, 2014, 2015, 2017, 2018, 2019, 2020 में फॉर्मूला-वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीती हैं। सबसे ज्यादा एफ-1 चैंपियनशिप जीतने के मामले में वह माइकल शूमाकर की बराबरी पर हैं। वह 100 ग्रांपी जीतने वाले पहले एफ-1 ड्राइवर हैं। 2007 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले हैमिल्टन एक समय तक वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले ड्राइवर थे।
T20 WC 2022: भारत के खिलाफ मैच के लिए तैयार है पाकिस्तान का यह घातक गेंदबाज, रमीज राजा से बातचीत में खुलासा
यश ने 2007 में की थी पहली फिल्म
यश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत जंबाड़ा हुदुगी (2007) से की थी। इसके बाद उन्होंने मोगिना मनसु और ड्रामा जैसी फिल्मों के साथ काम कर अपना नाम बनाया। हालांकि, उनकी किस्मत 2018 में पलटी, जब उनकी फिल्म केजीएफ शाहरुख खान की फिल्म जीरो के साथ रिलीज हुई। फैंस ने जीरो को पसंद नहीं किया और यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। वहीं केजीएफ को फैंस का भरपूर प्यार मिला और इस फिल्म उम्मीद से कई गुना ज्यादा कमाई की। इसी फिल्म की वजह से यश स्टार बन गए। केजीएफ चैप्टर 2 प्रभास की बाहुबली 2 और आमिर खान की दंगल के बाद दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई।
T20 World Cup: टी20 में ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर टीम इंडिया का बेहतरीन रिकॉर्ड, 12 में से जीत चुके सात मैच