फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथन आनंद को लगातार दूसरी हार का झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को सिंक्वेफील्ड कप में लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दूसरे दौर में उन्हें रूस के एलेक्जेंडर ग्रिस्चुक ने 35 चालों में पराजित कर दिया। पहली बाजी में आनंद को अमेरिका के हिकारू नाकामूरा से हार का सामना करना पड़ा था।
क्लासिकल शतरंज में यह ग्रिस्चुक की आनंद के खिलाफ पहली जीत है। अन्य मुकाबलों में विश्व चैंपियन नार्वे के मैग्नस कार्लसन भाग्यशाली रहे जो अमेरिका के फैबियानो कारुआना के खिलाफ पूरा अंक बटोरने में सफल रहे।
विज्ञापन

बुल्गारिया के वेसलीन टोपालोव ने नाकामूरा को बेहतरीन अंदाज में हराया। दस खिलाड़ियों के राउंड रोबिन मुकाबले में नीदरलैंड के अनीश गिरी ने अमेरिका के वेसले सो के साथ बाजी बराबर खेली।
विज्ञापन

जबकि मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव ने आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन को ड्रॉ पर रोका। टूर्नामेंट के सात दौर अभी बाकी हैं। टोपालोव दो अंक लेकर शीर्ष पर चल रहे हैं।
आरोनियन लाग्रोव और गिरी उनसे आधा अंक पीछे हैं। कार्लसन, नाकामूरा और ग्रिसचुक पांचवें स्थान पर हैं। आनंद और कारुआना सबसे नीचे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें