फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली की 'फ्लाइंग किस' पर फिदा हो गईं गर्लफ्रेंड अनुष्का

Mon, 10 Nov 2014 03:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए श्रीलंका के खिलाफ खेला गया हैदराबाद वनडे बेहद खास था क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा पहली बार उनका खेल देखने स्टेडियम में मौजूद थी।
विज्ञापन


शनिवार को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में हुए मुकाबले में भारतीय पारी के दौरान फिल्म अभिनेत्री और कोहली की गर्लफ्रेंड ने अचानक स्टेडियम में आकर सभी को चौंका दिया। वह भारतीय पारी के दौरान दर्शकदीर्घा में दिखाई दीं।

हालांकि अनुष्का की खुद की दिलचस्पी कोहली की पारी देखने में थी और भारतीय कार्यवाहक कप्तान ने अपनी माशूका को निराश नहीं किया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कोहली ने शिखर धवन के साथ तीसरे विकेट के लिए 70 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी करने के बाद खुद अर्धशतक भी लगाया।
विज्ञापन


उनकी पारी को देखकर अनुष्का बेहद उत्साहित नजर आईं। वहीं कोहली ने भी अपने प्यार को नहीं छुपाया और पहली बार क्रिकेट स्टेडियम में अपनी गर्लफ्रेंड से सब के सामने प्यार का इजहार किया।

कोहली ने फ्लाइंग किस ने दिया आलोचकों को जवाब

कप्तान विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में जैसे ही 32वां अर्धशतक जमाया वैसे ही उन्होंने स्टेडियम में बैठी अपनी खास मेहमान को शुक्रिया कहने में देरी नहीं की।

डी सिल्वा के ओवर में कोहली का अर्धशतक पूरा होते देख अनुष्का जहां ताली बजाकर उनका उत्सा‌हवर्धन कर रही थी तो वहीं कोहली ने भी उनका धन्यवाद करने में देरी नहीं की। अर्धशतक लगाने के तुरंत बाद उन्होंने अपने हेलमेट को उतारा और उसे किस करने के बाद स्टेडियम में बैठी अनुष्का को फ्लाइंग किस कर दिया।

हालांकि यह वही अनुष्का शर्मा हैं जिनकी इंग्लैंड दौरे के दौरान कोहली के साथ रहने के कारण खराब प्रदर्शन के लिए उनकी खूब आलोचना की गई। कोहली के लिए भी शायद यह बेहतरीन मौका था कि अनुष्का और उनके साथ की आलोचना करने वाले को जवाब दें और उन्होंने अपने ही अंदाज में जवाब भी दे दिया।
विज्ञापन

पोंटिंग ने भी ऐसा ही किया था 11 साल पहले

ऐसा नहीं है कि सिर्फ विराट कोहली ने ही शानदार पारी खेलने के बाद गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस किया हो। इससे पहले ही कुछ क्रिकेटरों ने ऐसे कारनामे किए हैं।

उन्हीं में से एक हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग। 13 दिसंबर, 2003 को भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्‍ट मैच के दूसरे दिन उन्होंने दोहरा शतक लगाने के बाद स्टेडियम में मौजूद पत्‍नी रिहाना की ओर फ्लाइंग किस किया।

इस पारी में उन्होंने 242 रनों की पारी खेली थी। जिसके जवाब में राहुल द्रविड़ ने 233 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत कराई। बाद में भारत ने यह मैच 4 विकेट से जीत लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें