फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुश्किल हालात में सचिन से बेहतर विराट'

Wed, 15 Jun 2016 03:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान ने कहा है कि विराट कोहली चुनौती भरे हालात में सचिन तेंदुलकर से बेहतर बल्लेबाज हैं। 'द हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए एक साक्षात्कार में इमरान ने कहा, "मैंने जिन खिलाडियों को देखा है, उनमें विराट कोहली सबसे संपूर्ण खिलाडियों में एक हैं। वो बहुमुखी प्रतिभा वाले हैं।"
विज्ञापन


इमरान खानके मुताबिक विराट के दोनों पैर चलते हैं और वो मैदान के हर कोने में शॉट खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि विराट मुश्किल मौकों पर प्रदर्शन करते हैं जबकि ऐसे कुछ मौकों पर सचिन नाकाम हो जाते थे।
 
विज्ञापन

'आने वाला वक्त विराट का है'

- फोटो : getty images
अपने इंटरव्यू के दौरान इमरान खान ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की और कहा है कि एक वक्त था जब लारा और सचिन का दौर था, लोग उनकी बैटिंग की एक झलक पाने को तरसते थे और आज विराट कोहली का वक्त है। 

टी20 विश्वकप के दौरान भी इमरान ने विराट कोहली की तारीफ की थी लेकिन उस समय उन्होंने कहा था कि विराट अच्छे तो हैं लेकिन अभी सचिन बनने में उन्हें टाइम लगेगा क्योंकि सचिन ने काफी लंबी क्रिकेट खेली है ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या विराट इतनी लंबी पारी खेल पाते हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें