फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो ओलंपिक खेलना चाहते हैं विजेंदर, प्रमोटर बन रहे रोड़ा

Tue, 07 Jun 2016 11:17 AM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विजेंदर सिंह
विज्ञापन
बॉक्सर विजेंदर कुमार की रियो ओलंपिक की राह में उनके प्रमोटर रोड़ा बन गए हैं। विजेंदर ने जहां पेशेवर बॉक्सरों के लिए वेनेज्वेला में रखे गए ओलंपिक क्वालीफाइंग में खेलकर रियो जाने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन


वहीं उनके इंग्लैंड के प्रमोटर क्वींसबरी के फ्रांसिस वॉरेन ने साफ कर दिया है कि विजेंदर ऐसा नहीं कर सकते हैं। अगर वह उनकी इच्छा के खिलाफ जाते हैं तो वह खलनायक की भूमिका निभाने पर मजबूर होंगे। एडहॉक कमेटी ने भी इशारा किया है कि बीजिंग ओलंपिक मेडलिस्ट के लिए अब रियो ओलंपिक में जाना संभव नहीं होगा।

विजेंदर की दिल्ली में 16 जुलाई को आस्ट्रेलिया के चैंपियन केरी होप के साथ होने जा रही एशिया टाइटल बाउट से पहले इस मुद्दे को लेकर प्रमोटर के साथ टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि विजेंदर का कहना है कि वह हर मुद्दे पर प्रमोटर के साथ बात करेंगे। प्रमोटर को भी उनसे फायदा है, इसलिए उन्हें उनके हित की भी बात सोचनी होगी। वह फिर से ओलंपिक में खेलना चाहते हैं। उन्हें लगता है उनकी तैयारियां अच्छी हैं।
विज्ञापन


वॉरेन का कहना है कि विजेंदर ने उनके साथ अनुबंध किया है। वह इसे नहीं तोड़ सकते हैं। उनकी बाउट में समय काफी कम है। वह अपने पैसे को बर्बाद नहीं होने देंगे। उन्होंने ओलंपिक में खेलने के लिए विजेंदर पर लाखों डॉलर नहीं लगाए हैं।

दरअसल विजेंदर को ओलंपिक क्वालीफाइंग में खेलने के लिए डब्लूबीए छोड़ आईबा प्रो बॉक्सिंग (एपीबी) के साथ अनुबंध करना पड़ सकता है। एडहॉक कमेटी चेयरमैन किशन नरसी का भी यही कहना है कि विजेंदर को उनका प्रमोटर इतना आसानी से नहीं छोड़ेगा। वह उन्हें ऐसा करने पर कानूनी झमेलों में फंसा सकता है।

नरसी का कहना है कि विजेंदर को क्वालीफाइंग में खेलने से पहले भारत में ही विकास कृष्ण की चुनौती का सामना होगा। विजेंदर का कहना है कि अगर विकास ओलंपिक  कोटा ले लेते हैं तो वह 81 किलो भार में किस्मत आजमा सकते हैं। इस पर नरसी का कहना है कि यहां उन्हें सुमित सांगवान से खेलना पड़ सकता है।

इन सारी अड़चनों के बाद विजेंदर प्रमोटर से बात करने जा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि प्रमोटर उनकी भावनाओं को समझेगा। उसके बाद ही ओलंपिक के मुद्दे पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली में 16 जुलाई को केरी होप से भिड़ेंगे विजेंदर

केजरीवाल से मिले बॉक्सर विजेंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अब तक छह पेशेवर बाउट बिना किसी संघर्ष के नॉकआउट के जरिए जीतने वाले मुक्केबाज विजेंदर सिंह 16 जुलाई को त्यागराज स्टेडियम में डब्लूबीए का एशियाई टाइटल जीतने के लिए आस्ट्रेलिया के केरी होप के सामने होंगे।

विजेंदर का कहना है कि वह केरी पर भी आसान जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर घर जाना चाहेंगे। वहीं केरी का कहना है कि भले ही विजेंदर ओलंपिक मेडलिस्ट हैं, लेकिन यह पेशेवर बॉक्सिंग है और उन्हें यहां 12 साल का अनुभव है। वह आसानी से रिंग में विजेंदर को देख लेंगे।

यह मुकाबला रिटर्न ऑफ द सिंह के नाम से खेला जाएगा, जिसके टिकटों की बिक्री मंगलवार से शुरू हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें