हालांकि, मैच के तीन दिन बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपने भारतीय समकक्ष की ओर आक्रामकता दिखाते देखा गया, जबकि भारतीय एथलीट ने खेल भावना दिखाते हुए बस हाथ मिलाने की कोशिश की थी। रेफरी ने दोबारा उस पाकिस्तानी खिलाड़ी से हाथ मिलाने कहा, लेकिन उस खिलाड़ी ने फिर वही बदतमीजी की। इसे सोशल मीडिया पर दुनिया भर के फैंस ने अपमानजनक बताया और पाकिस्तानी खिलाड़ी के व्यवहार की निंदा की है। फैंस ने इसे खेल भावना की धज्जियां उड़ाना बताया और इसकी निंदा की है।
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच यह अप्रिय घटना हुई। पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इसके जवाब में भारत ने सात मई को पाकिस्तान के अंदर नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जूनियर डेविस कप टूर्नामेंट में भी भारत की जीत से तिलमिलाए पाकिस्तानी एथलीट की ओछी हरकत की निंदा हो रही है।
सोशल मीडिया यूजर्न ने भारतीय खिलाड़ी को अपना संयम बनाए रखने और खेल की गरिमा को बनाए रखने के लिए उनकी सराहना की। भारत को पाकिस्तान पर जीत के बाद नौवें-12वें स्थान के प्लेऑफ में न्यूजीलैंड से 1-2 की करीबी हार का सामना करना पड़ा। कीवियों के खिलाफ भारतीय जोड़ी युगल मुकाबले में दबाव में सुपर टाईब्रेक (9-11) में हार गई।