फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांबली के ट्वीट से हंगामा, सिद्धू और रमीज राजा को दी गाली

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और खुद को कभी सचिन तेंदुलकर का बेहद करीबी दोस्त कहने वाले विनोद कांबली का विवादों से नाता अभी तक खत्म नहीं हुआ है। कांबली ने इस बार नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर रमीज राजा को निशाने पर लिया है।
विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार को मुंबई और राजस्थान के बीच आईपीएल-8 का 9वां मैच खेला गया था। इस मैच में मुंबई लगातार तीसरी बार हार गई। राजस्थान ने जीत की हैट्रिक लगाई। इसी दौरान रात को एक और घटना हुई। विनोद कांबली ने ट्वीट कर नवजोत सिंह सिद्धू और रमीज राजा को बेहद आपत्तिजनक शब्द कहे।

कांबली ने ट्वीट में सिद्धू को ललकारते हुए कहा कि दम है तो मेरे सामने आकर बात करो। वहीं, टीवी चैनलों को भी अनर्गल शब्द कहे। कांबली ने ट्वीट में चैनलों पर पूर्व भारतीय क्रिकेटरों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

अगले दिन लिखा सॉरी मैंने नहीं था

बुधवार सुबह कांबली का ‌मूड एकदम अलग दिखा। कांबली ने ट्वीट कर अपनी गलती स्वीकारी और कहा कि उन्होंने वह ट्वीट नहीं किए है। यह उनके एक दोस्ती की करतूत है। जिसे उन्होंने नाता तोड़ दिया है।

बकौल कांबली, "गुड मॉर्निंग फ्रेंड्स मैं माफी मांगता हूं। यह मेरे एक दोस्त की करतूत है। जिसे मैंने फायर्ड कर दिया है।" कांबली ने आगे यह भी लिखा कि वह दोस्त मुंबई का फैन है जिसने भावनाओं में आकर यह सब किया।

कांबली का इससे पहले भी विवादों से नाता रहा है। कांबली ने 1996 के वर्ल्ड कप सेमीफानइल को फिक्स कहकर सुर्खियां बटोरी थी। उसके बाद एक इंटरव्यू में सचिन पर आरोप लगाया कि वह उनके डूबते क्रिकेट करियर को बचा सकते थे लेकिन सचिन ने साथ नहीं दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें