फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE: विंस मैकमोहन ने सऊदी अरब के निवेश फंड को बेची कंपनी, स्टेफनी मैकमोहन ने दिया इस्तीफा

Wed, 11 Jan 2023 06:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

स्टेफनी मैकमोहन के इस्तीफा देने के कुछ समय बाद ही यह खबर सामने आई है कि विंस मैकमोहन ने यह कंपनी सऊदी अरब के एक निवेश फंड को बेंच दी है।
विज्ञापन
डब्ल्यूडब्ल्यूई के एक मुकाबले का नजारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के मालिक विंस मैकमोहन ने इसे सऊदी अरब के सार्वजनिक निवेश फंड को बेचने का फैसला किया है। यह फेसाल स्टेफनी मैकमोहन के इस्तीफे के बाद लिया गया है। स्टेफनी के इस्तीफे के बाद विंस मैकमोहन बोर्ड के अध्यक्ष बने थे और उन्होंने ही इस कंपनी को बेचने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के प्रमुख शेयरधारक विंस ने डब्ल्यूडब्ल्यूई को शेयर बाजार से हटाकर निजी कंपनी बनाने का फैसला किया। 
विज्ञापन


डब्ल्यूडब्ल्यूई पेशेवर कुश्ती की सबसे बड़ी कंपनी है। इसके मैच दुनिया भर में प्रसारित होते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार यह कंपनी तीन अगस्त, 1999 को सार्वजनिक हुई। इससे पहले यह मैकमोहन परिवार के स्वामित्व में थी और मैकमोहन ने इसे फिर से निजी स्वामित्व में ले लिया।
विज्ञापन

डब्ल्यूडब्ल्यूई को सऊदी अरब को बेचे जाने की खबर बहुत हैरान करने वाली नहीं है, क्योंकि विंस ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह बोर्ड के अध्यक्ष बनने के बाद कंपनी को बेच देंगे। पिछले साल जुलाई में विंस के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में जांच शुरू होने की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विंस ने 16 साल से अधिक समय तक यौन दुराचार और बेवफाई के दावों को छिपाने के लिए कंपनी से जुड़ी चार महिलाओं को 12 मिलियन डॉलर से अधिक का भुगतान किया था।



स्टेफनी मैकमोहन ने बुधवार की सुबह डब्ल्यूडब्ल्यूई के सह-सीईओ के पद से इस्तीफा दिया। वह पहले कंपनी की अध्यक्ष थीं। शुक्रवार को उनके पिता ने उनसे अध्यक्ष पद का कार्यभार लिया था और पांच दिन बाद ही उन्होंने कंपनी छोड़ दी। हालांकि, स्टेफनी के पति और डब्ल्यूडब्ल्यूई दिग्गज पॉल "ट्रिपल एच" कंपनी में अपनी भूमिका जारी रखेंगे। पिछले साल विंस के चेयरमैन पद से रिटायर होने के बाद से द गेम WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर है।



स्टेफनी मैकमोहन ने एक आधिकारिक बयान में लिखा, "निक के नेतृत्व और मुख्य सामग्री अधिकारी के रूप में पॉल 'ट्रिपल एच' लेवेस्क के साथ, मुझे विश्वास है कि डब्ल्यूडब्ल्यूई एकदम सही जगह पर है और यह कंपनी फैंस को रचनात्मक सामग्री प्रदान करने के साथ शेयरधारकों को लिए अधिकतम मूल्य देना जारी रखेगी। WWE इतनी मजबूत स्थिति में है कि मैंने अपनी छुट्टी पर लौटने और अपने आधिकारिक इस्तीफे के साथ इसे एक कदम आगे ले जाने का फैसला किया है। डब्ल्यूडब्ल्यूई में मैंने एक बच्ची के रूप में शुरुआत की थी। अब मैं व्यापार के दूसरी तरफ से इसका समर्थन करने के लिए उत्सुक हूं।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें