फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेंदर को एशियन चैंपियनशिप टीम में जगह नहीं

Thu, 27 Jun 2013 10:39 PM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग स्कैंडल में फंसने के बाद काफी बदनामी झेल चुके स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह को जार्डन के अम्मान में 30 जून से नौ जुलाई तक होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए दस सदस्यीय भारतीय मुक्केबाजी दल में जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण विजेता मनोज कुमार की अगुआई में टीम शुक्रवार को अम्मान के लिए रवाना होगी। विजेंदर के भार वर्ग 75 किग्रा में सुखदीप सिंह भट्टी भारतीय चुनौती पेश करेंगे। मनोज (64 किग्रा), ओलंपियन एल देवेंद्रो सिंह (49 किग्रा) और शिवा थापा 56 किग्रा में पदक के प्रबल दावेदार हैं।

ओलंपियन अखिल कुमार के शिष्य युवा मुक्केबाज मनदीप जांगडा पर 69 किग्रा में भारतीय उम्मीदों का भार रहेगा। मनदीप ने पिछले महीने साइप्रस में सीनियर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन


एशियन गेम्स के रजत पदक विजेता दिनेश कुमार 81 किग्रा के बजाय 91 किग्रा से अधिक भार वर्ग में भारत की चुनौती संभालेंगे। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के निलंबन के कारण भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ (आइबा) के झंडे तले इस टूर्नामेंट में उतरेगी।

ड्रग स्कैंडल मामले का खुलासा होने और ड्रग सेवन के आरोप लगने के बाद विजेंदर को शिविर से बाहर कर दिया गया था और वह ट्रायल में हिस्सा नहीं ले पाए थे। हालांकि राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के टेस्ट में विजेंदर निगेटिव पाए गए थे और उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी।

भारतीय टीम
एल देवेंद्रो सिंह (49 किलो), मदन लाल (52 किलो), शिव थापा (56 किलो), विकाश मलिक (60 किलो), मनोज कुमार (64 किलो), मनदीप जांगडा (69 किलो), सुखदीप सिंह भट्टी (75 किलो), जगरूप सिंह (81 किलो), दिनेश कुमार (91 किलो), सतीश कुमार (+91 किलो)।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें