बुस्केट्स और मेसी की जोड़ी का कमाल
मैच में इंटर मियामी की शुरुआत जोरदार रही। मेसी ने आठवें मिनट में ही टीम को 1-0 से आगे कर दिया। उन्होंने बार्सिलोना के अपने साथी सर्जियो बुस्केट्स के साथ मिलकर विपक्षी टीम पर दबाव डाला। बुस्केट्स् ने अटलांटा के खिलाड़ियों को छकाते हुए मेसी की ओर गेंद को मारा। इंटर मियामी के कप्तान ने इसका फायदा उठाया और गेंद को लेकर गोलपोस्ट के करीब पहुंच गए। उन्होंने गोल के लिए शॉट लगाया, लेकिन गेंद गोलपोस्ट के खंभे से टकराकर वापस आ गई। मेसी वहीं पर खड़े थे। उन्होंने चतुराई का परिचय देते हुए इस बार गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया।
22वें मिनट में मेसी का दूसरा गोल
मेसी के दूसरे गोल के लिए प्रशंसकों को ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ा। मैच के 22वें मिनट में ही मेसी ने टीम के लिए दूसरा गोल दाग दिया। वह गेंद को लेकर आगे बढ़ें, लेकिन अटलांटा के खिलाड़ियों ने उन्हें घेर लिया। इतने में मेसी ने चालाकी से गेंद को अपने साथी खिलाड़ी टेलर की ओर मार दिया। टेलर गेंद को लेकर गोलपोस्ट के करीब पहुंच गए और उन्हें मेसी की ओर उसे मारा। मेसी ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। इस तरह टीम 2-0 से आगे हो गई।