फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अर्जेंटीना में लियोनल मेसी भीड़ में फंसे; रेस्त्रां पहुंच गए फैंस, मुश्किल से निकल पाए बाहर

Tue, 21 Mar 2023 08:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स

सार

पिछले साल कतर में मेसी ने अपनी टीम अर्जेंटीना को विश्वकप की ट्रॉफी दिलाई थी। वह विश्व कप जीतने के बाद अर्जेटीना आए थे और फिर क्लब फुटबॉल खेलने के लिए फ्रांस की राजधानी पेरिस चले गए थे। अभी इंटरनेशनल ब्रेक में मेसी अर्जेंटीना वापस आए हैं।
विज्ञापन
भीड़ के बीच लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जेंटीना के विश्वकप विजेता कप्तान लियोनल मेसी का जादू उनके प्रशंसकों पर सिर चढ़ कर बोलता है। उनकी दीवानगी का नजारा एक बार फिर अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में रेस्त्रां के बाहर देखने को मिला। मेसी अपने परिवार के साथ रात में खाने के लिए गए वहां गए थे। जब फैंस को मेसी के वहां होने की जानकारी मिली तो हजारों की संख्या में रेस्त्रां के बाहर पहुंच गए। 35 वर्षीय मेसी जब बाहर निकले तो उन्हें फैंस ने घेर लिया। वह किसी तरह कार में बैठ पाए। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


पिछले साल कतर में मेसी ने अपनी टीम अर्जेंटीना को विश्वकप की ट्रॉफी दिलाई थी। वह विश्व कप जीतने के बाद अर्जेटीना आए थे और फिर क्लब फुटबॉल खेलने के लिए फ्रांस की राजधानी पेरिस चले गए थे। अभी इंटरनेशनल ब्रेक में मेसी अर्जेंटीना वापस आए हैं। वह पत्नी एंटोनेला रोकुजो और बच्चों के साथ ब्यूनस आयर्स के पलेर्मो जिले के एक रेस्त्रां में थे, लेकिन फैंस के वहां पहुंचने से वह शांति से अपना भोजन पूरा नहीं कर पाए।
 

एक झलक पाना चाह रहे थे प्रशंसक
मेसी और उनके परिवार को होटल से स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बाहर निकाला और उन्हें हजारों प्रशंसकों के बीच में से ले गए। इस दौरान मेसी भी अपने प्रशंसकों को देखकर खुश नजर आए। उनके चेहरे पर हंसी थी और प्रशंसक भी अपने सुपरस्टार की एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे।
 
 
विज्ञापन

फोटो लेने की कर रहे थे कोशिश
मेसी जब खाना खा रहे थे तब रेस्त्रां की खिड़की के बाहर खड़े कुछ प्रशंसक उनकी फोटो लेने की कोशिश कर रहे थे। इससे पहले भी मेसी को रोसारियो में उनके प्रशंसकों ने उनकी कार को घेर लिया था जब वह अपनी भतीजी की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए थे। अर्जेंटीना टीम के शिविर में शामिल होने से पहले मेसी अपने परिवार को समय दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें