पाकिस्तान में अपने घर पर भारतीय झंडा लहराने वाले विराट कोहली के फैन उमर दराज को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पंजाब प्रांत के शहर ओकाड़ा में रहने वाले इस क्रिकेट प्रेमी ने अपनी रिहाई के बाद बीबीसी से कहा, "अब मैं कोहली का प्रशंसक नहीं हूँ, बल्कि शाहिद अफ़रीदी का प्रशंसक हूं।"
उमर दराज के मुताबिक कोहली की वजह से उन्हें तकलीफ पहुंची है, इसलिए अब वो कोहली को पसंद नहीं करते हैं। अपनी रिहाई पर खुशी जताते हुए उनका कहना था कि अनजाने में गलती हो गई थी।
जब उनसे पूछा गया कि खेल में तो किसी का भी समर्थन किया जा सकता है और भारतीय खिलाड़ी का प्रशंसक होना अपराध नहीं है तो उमर दराज अड़े रहे कि अब वह सिर्फ शाहिद अफरीदी के ही प्रशंसक हैं।