फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटल ने अलांसो को पछाड़ रेस जीती

Sun, 14 Oct 2012 10:14 PM IST
योंगम (दक्षिण कोरिया)/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व चैंपियन जर्मनी के सेबेस्टियन वेटल ने दक्षिण कोरिया ग्रांप्री जीतने के साथ ही चैंपियनशिप की रेस में फर्नांडो अलांसो को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। रेडबुल के ड्राइवर वेटल की यह लगातार तीसरी, सत्र की चौथी और कैरियर की 25वीं जीत है। वह 215 अंकों के साथ चैंपियनशिप की होड़ में सबसे आगे निकल गए हैं जबकि अलांसो 209 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। फार्मूला वन में अभी चार रेस बाकी हैं।
विज्ञापन


वेटल ने एक घंटे 36 मिनट 28.651 सेकंड के साथ यह रेस जीती जबकि अलांसो उनसे 13.9 सेकंड पीछे रहते हुए तीसरे स्थान पर रहे। वेटल के साथी ड्राइवर आस्ट्रेलिया के मार्क वेबर ने एक घंटे 36 मिनट 36.882 सेकंड के साथ दूसरे स्थान हासिल किया। सात बार के चैंपियन और इस सत्र के बाद संन्यास का फैसला कर चुके मर्सिडीज के जर्मन ड्राइवर शूमाकर को 13वां स्थान मिला। फोर्स इंडिया के जर्मन ड्राइवर निको हल्केनबर्ग छठवें और उनके टीम साथी ब्रिटेन के पाल डी रेस्टा 12वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें