वर्ल्ड चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद की पांचवें फाइनल शतरंज मास्टर्स में एक अदद जीत की तलाश शनिवार को दसवें और अंतिम दौर की बाजी में भी पूरी नहीं हुई और वह रूस के सर्गेई कर्जाकिन के साथ ड्रा खेलकर पांचवें स्थान पर रहे। आनंद ने शुरुआती आठ बाजियां ड्रा खेलीं जबकि नौवीं बाजी में उन्हें विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नार्वे के मैग्नस कार्लसन से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
अंतिम राउंड के बाद कार्लसन और इटली के फेबियानो कारआना 17 अंकों के साथ संयुक्त शीर्ष पर थे। कार्लसन ने कारआना को ब्लिट्ज टाईब्रेक में 2-0 हराकर खिताब जीत लिया।