आप जो तस्वीर देख रहे हैं वो अपने आप में बेहद दुर्लभ तस्वीर है। फिल्मी दुनिया के 2 दिग्गज सितारे पैड बांधे बल्लेबाजी को तैयार हैं।
ट्विटर पर यह तस्वीर पोस्ट की है वरिष्ठ खेल पत्रकार और कमेंट्रेटर अयाज मेनन ने अपने ट्विटर हैंडल पर। क्रिकेटवाला नाम के पेज पर उन्होंने हिंदी सिनेमा के दो महान दिग्गज और 50-60 के दशक के सुपरस्टार राज कपूर और दिलीप कुमार एक बेहद दुर्लभ तस्वीर लगाई है।
इस तस्वीर में ये दोनों महान कलाकार पैड बांधे खड़े हैं और बल्लेबाजी करने को तैयार दिख रहे हैं। अयाज मेनन ने पोस्ट में यह भी बताया कि यह तस्वीर उन्हें फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने उपलब्ध कराई है।
Raj Kapoor & Dliip Kumar in an unusual partnership.Pic courtesy Subhash Ghai. Anybody knows when & where it was shot? pic.twitter.com/GuS0vZ6Dl0— Cricketwallah (@cricketwallah) 4-जून-2015