दुनिया के मशहूर फर्राटा धावक उसेन बोल्ट ने रियो के कोपाकबाना बीच पर आयोजित 150 मीटर दौड़ को 14.42 सेकंड में पूरा कर एक और जीत अपने नाम कर ली।
हालांकि 26 वर्षीय बोल्ट 2009 में इंग्लैंड के मैनचेस्टर में 150 मीटर दौड़ में 14.35 सेकंड के अपने सर्वश्रेष्ठ समय को दोहरा नहीं सके।
2008 के बीजिंग और 2012 के लंदन ओलंपिक में 100 और 200 मीटर तथा 400 मीटर रिले रेस के चैंपियन ने जीत के बाद कहा, ‘मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। यह सीजन की अच्छी शुरुआत है। अब मेरा पूरा ध्यान 2016 के ओलंपिक पर लगा हुआ है।’
इस बीच बोल्ट ने अगले ओलंपिक के लांग जंप में हिस्सा लेने की अटकलों को खारिज किया। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत लंबा हूं और यदि मैं लांग जंप में हिस्सा लेता हूं तो इससे मेरे घुटनों में चोट लग सकती है।’