फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Usain Bolt: उसैन बोल्ट एक अक्तूबर को भारत में खेलेंगे एग्जिबिशन फुटबॉल मैच, मुंबई में होगा मुकाबला

Mon, 22 Sep 2025 02:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बोल्ट बेंगलुरु एफसी और मुंबई सिटी एफसी दोनों के लिए एक-एक हाफ में खेलेंगे। फैंस को इस मैच के लिए टिकट खरीदने होंगे।
विज्ञापन
उसैन बोल्ट - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महान फर्राटा धावक उसैन बोल्ट एक अक्तूबर को एक नुमाइशी फुटबॉल मैच के लिये भारत आएंगे। आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता महानतम खिलाड़ियों में से एक बोल्ट महान फुटबॉल खिलाड़ियों, बॉलीवुड हस्तियों और अन्य जाने माने लोगों के साथ फुटबॉल मैच खेलेंगे।
विज्ञापन


बोल्ट बेंगलुरु एफसी और मुंबई सिटी एफसी दोनों के लिए एक-एक हाफ में खेलेंगे। वह 30 सितंबर से शुरू हो रहे प्यूमा के दो दिवसीय जश्न के सिलसिले में यहां आ रहे हैं। फैंस को इस मैच के लिए टिकट खरीदने होंगे।

प्यूमा भारत के प्रबंध निदेशक कार्तिक बालागोपालन ने कहा, 'हमारा मानना है कि खेलों में समुदायों को प्रेरित करने और एकजुट करने की ताकत है । फुटबॉल भारतीय युवाओं में सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है और उसेन बोल्ट को यहां फुटबॉल खेलने के लिये बुलाकर हम इसका जश्न मनाना चाहते हैं।'
विज्ञापन


फुटबॉल के प्रति बोल्ट का जुनून
ट्रैक से बाहर भी बोल्ट हमेशा फुटबॉल के लिए जुनूनी रहे हैं। बचपन में वह अक्सर फुटबॉल खेलते थे और मैदान पर अपनी रफ्तार और स्किल दिखाने का सपना देखते थे। एथलेटिक्स से संन्यास लेने के बाद भी उन्होंने इस खेल को गंभीरता से अपनाया, ट्रेनिंग की, ट्रायल और एग्जिबिशन मैच खेले और गोल भी दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें