फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Athletics Championship: गुलवीर और अन्नू रानी का निराशाजनक प्रदर्शन, फाइनल में नहीं बना सके जगह

Sat, 20 Sep 2025 08:43 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

गुलवीर पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में और अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहीं। गुलवीर पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ की दूसरी हीट में 13 मिनट 42.34 सेकेंड के समय से नौवें स्थान पर रहे जो इस सत्र का उनका सबसे खराब समय था।
विज्ञापन
अन्नू रानी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी गुलवीर सिंह और अन्नू रानी ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन किया जिस कारण वह अपनी-अपनी स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सके। गुलवीर पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में और अन्नू रानी महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहीं। गुलवीर पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ की दूसरी हीट में 13 मिनट 42.34 सेकेंड के समय से नौवें स्थान पर रहे जो इस सत्र का उनका सबसे खराब समय था और उनके राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय 12:59.77 से भी कम था। हालांकि वह मामूली अंतर से फाइनल से चूक गए क्योंकि दोनों हीट में शीर्ष आठ आठ खिलाड़ी ही पदक दौर में पहुंच पाए। वह कुल 39 प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों में 27वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन


गुलवीर 14 सितंबर को 10000 मीटर दौड़ में 16वें स्थान पर रहे थे। वहीं अपनी पांचवीं विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रही 33 वर्षीय रानी क्वालीफिकेशन दौर में ग्रुप ए में 55.18 मीटर के थ्रो से 15वें स्थान पर रहीं। वह 36 खिलाड़ियों में से 29वें स्थान पर रहीं। 2024 में औसत प्रदर्शन के बाद, रानी इस साल 62.59 मीटर के अपने सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ कुछ हद तक अपनी लय वापस पा चुकी थीं। लेकिन, शुक्रवार को उन्होंने सत्र का अपना सबसे खराब प्रदर्शन भी किया। उन्होंने इससे पहले 2017, 2019, 2022 और 2023 में विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें