ओलंपिक खेलों में वर्ल्ड रिकॉर्ड 18 स्वर्ण पदक जीतने वाले महानतम तैराक पर 6 महीने का बैन लगा दिया गया है।
अमेरिका के तैराक माइकल फेल्प्स को उस समय तगड़ा झटका लगा जब यूएसए तैराकी संघ ने उन पर 6 महीने का प्रतिबंध लगा दिया, जिस कारण वह अगले साल होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए अपनी चुनौती पेश नहीं कर सकेंगे।
अमेरिका की नेशनल गवर्निंग बॉडी ने फेल्प्स को नशे की हालत में गाड़ी चलाने के आरोप में दूसरी बार गिरफ्तार किए जाने के बाद यह सजा सुनाई। डीयूआई के तहत अपनी दूसरी गिरफ्तारी के बाद उन्हें नेशनल गवर्निंग बॉडी से मिलने वाली अनुदान राशि 6 महीने तक नहीं मिलेगी।
29 साल के इस चैंपियन तैराक को 6 अप्रैल, 2015 तक किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने से रोक दिया गया है।