फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sabalenka vs Anisimova: सबालेंका की निगाह चौथे और अनिसिमोवा की पहले ग्रैंड स्लैम खिताब पर, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Sat, 06 Sep 2025 06:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो महीने से भी कम समय पहले ऑल इंग्लैंड क्लब में सबालेंका को हराने के बाद अनिसिमोवा अपना पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल इगा स्वियातेक से 6-0, 6-0 से हार गई थी। यह 24 वर्षीय खिलाड़ी अमेरिकी ओपन में इस तरह की कोई गलती नहीं करने के लिए प्रतिबद्ध होगी।
विज्ञापन
एनिसिमोवा और सबालेंका - फोटो : ANI/Twitter/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका शनिवार को जब आर्थर ऐश स्टेडियम में महिला वर्ग के फाइनल में अमांडा अनिसिमोवा से भिड़ेंगी, तो उनकी निगाह अपना चौथा ग्रैंड स्लैम और अमेरिकी ओपन में लगातार दूसरे खिताब पर रहेंगी। बेलारूस की 27 वर्षीय सबालेंका 2025 में अपने तीसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में खेलेगी। इससे पहले वह दो अवसर पर अमेरिका की खिलाड़ियों से हार गई थी और इस बार भी फाइनल में उनका मुकाबला एक अमेरिकी खिलाड़ी से है। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अमेरिकी खिलाड़ियों से फाइनल में हार का यह सिलसिला तोड़ पाती है या नहीं। वह जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में मैडिसन कीज से और जून में फ्रेंच ओपन में कोको गॉफ से हार गई थीं।
विज्ञापन

रिकॉर्ड में सुधार करना चाहेंगी सबालेंका
सबालेंका ने पिछले वर्ष न्यूयॉर्क में हुए फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला को भी हराया था और वह इस जीत से प्रेरणा देने की कोशिश करेगी। यही नहीं वह 2012-14 में सेरेना विलियम्स के बाद अमेरिकी ओपन में लगातार ट्रॉफी जीतने वाली पहली महिला बनने की कोशिश भी करेंगी। सबालेंका जुलाई में विंबलडन के सेमीफाइनल में अनिसिमोवा से हार गई थी और वह इसका बदला चुकता करने के लिए प्रतिबद्ध होगी। वह अमेरिका की इस खिलाड़ी के खिलाफ अपने रिकॉर्ड में सुधार भी करना चाहेगी। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अभी तक जो नौ मैच खेले गए हैं उनमें अनिसिमोवा ने छह में जीत हासिल की है।

अनिसिमोवा की नजर पहले ग्रैंड स्लैम खिताब पर
दो महीने से भी कम समय पहले ऑल इंग्लैंड क्लब में सबालेंका को हराने के बाद अनिसिमोवा अपना पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल इगा स्वियातेक से 6-0, 6-0 से हार गई थी। यह 24 वर्षीय खिलाड़ी अमेरिकी ओपन में इस तरह की कोई गलती नहीं करने के लिए प्रतिबद्ध होगी। उन्होंने हालांकि उस पराजय को पीछे छोड़ दिया है जो इस टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन से स्पष्ट नजर आता है। वह स्वियातेक को अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में हराकर विंबलडन की हार का बदला चुकता चुकी हैं और उनका पूरा ध्यान अब पहली बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने पर लगा होगा।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कुल मैच -9
एरिना सबालेंका जीतीं - 3
अमांडा अनिसिमोवा जीतीं - 6

एरिना सबालेंका रोड-टू-फाइनल

पहला राउंड - रेबेका मासरोवा को 7-5, 6-1 से हराया
दूसरा राउंड - वेरोनिका कुडरमेतोवा को 7-6 (4), 6-2 से हराया
तीसरा राउंड - लेयला फर्नांडीज को 6-3, 7-6 (2) से हराया
अंतिम 16 - क्रिस्टीना बुका को 6-1, 6-4 से हराया
क्वार्टर फाइनल - मार्क्टा वोंड्रूव के खिलाफ वॉकओवर से आगे बढ़ीं
सेमीफाइनल - जेसिका पेगुला को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया
विज्ञापन

अमांडा अनिसिमोवा रोड-टू-फाइनल

पहला राउंड - किम्बर्ली बिरेल को 6-3, 6-2 से हराया
दूसरा राउंड - माया जॉइंट को 7-6 (2), 6-2 से हराया
तीसरा राउंड - जैकलीन क्रिस्टियन को 6-4, 4-6, 6-2 से हराया
अंतिम 16 - बीट्रिज हद्दाद माया को 6-0, 6-3 से हराया
क्वार्टर फाइनल - इगा स्वियातेक को 6-4, 6-3 से हराया
सेमीफाइनल - नाओमी ओसाका को 7-6 (4), 7-6 (3) से हराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें