फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Open 2025: पिछले 11 साल में अमेरिकी ओपन महिला युगल में पहला मैच जीती वीनस, ओसाका तीसरे दौर में

Fri, 29 Aug 2025 03:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

लैला फर्नांडिज के साथ मिलकर उन्होंने छठी वरीयता प्राप्त एन किचेनोक और एलेन पेरेज की जोड़ी को 7-6, 6-3 से हराया। 45 वर्ष की वीनस और लैला का दर्शकों ने खड़े होकर अभिवादन किया।
विज्ञापन
नाओमी ओसाका - फोटो : French Open
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और 14 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स ने अपनी छोटी बहन सेरेना के बिना पिछले 14 साल में पहली बार अमेरिकी ओपन महिला युगल मैच जीता। वहीं, जापान की नाओमी ओसाका 2021 के बाद पहली बार अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गई जिन्होंने हैली बापटिस्टे को 6-3, 6- 1 से हराया।
विज्ञापन


लैला फर्नांडिज के साथ मिलकर उन्होंने छठी वरीयता प्राप्त एन किचेनोक और एलेन पेरेज की जोड़ी को 7-6, 6-3 से हराया। 45 वर्ष की वीनस और लैला का दर्शकों ने खड़े होकर अभिवादन किया। वीनस एकल वर्ग के पहले ही दौर में हार गई थी। वह 2022 के बाद पहली बार यहां युगल वर्ग में खेल रही है।

ओसाका अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में
ओसाका ने अपने चारों ग्रैंडस्लैम हार्डकोर्ट पर जीते हैं जिनमें दो अमेरिकी ओपन और दो ऑस्ट्रेलियाई ओपन शामिल है। वह 2020 में आखिरी बार यहां खिताब जीती थी जिसके बाद 2021 में तीसरे, 2022 में पहले और 2024 में दूसरे दौर से बाहर हो गई थी।  इस साल विंबलडन में तीसरे दौर में बाहर होने के बाद ओसाका ने कोच पैट्रिक मूराटोग्लू से अलग होने का फैसला किया और अब नए कोच टोमाज विक्टोरोवस्की के साथ हैं जो इगा स्वियातेक की टीम में रह चुके हैं।
विज्ञापन


विम्बलडन चैम्पियन स्वियातेक ने नीदरलैंड की 66वीं रैंकिंग वाली सुजैन लामेंस को 6-1, 4-6, 6-4 से हराया। वहीं विम्लबडन पुरूष एकल खिताब विजेता यानिक सिनेर ने अलेक्सेइ पोपिरिन को 6-3, 6-2, 6-2 से मात दी। अमेरिका की कोको गॉफ ने डोन्ना वेकिच को 7-6, 6-2 से हराया। उनकी हमवतन अमांडा अनिसिमोवा ने माया जॉइंट को 7-6, 6-2 से मात दी। पुरुष वर्ग में तीसरी रैंकिंग वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जैकब फीयर्नली को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया। वहीं टॉमी पॉल ने साढे चार घंटे तक चले मैच में नुनो बोर्गेस को 7-6 (6), 6-3, 5-7, 5-7, 7-5 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें