फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UWW vs WFI: कुश्ती की शीर्ष वैश्विक संस्था ने दी भारत को निलंबन की धमकी, कहा- स्वायत्तता में हस्तक्षेप नामंजूर

Sat, 25 Jan 2025 05:31 AM IST
ज्योति भास्कर स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

कुश्ती की शीर्ष वैश्विक संस्था- यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने भारत को निलंबित करने की धमकी दी है। यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने सख्ती दिखाते हुए कहा है कि कुश्ती महासंघ की स्वायत्तता में हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुश्ती की शीर्ष वैश्विक संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसिलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने भारत को निलंबित करने की धमकी दी है। संस्था के अध्यक्ष नेनाद लालोविच ने लिखा है कि भारतीय कुश्ती महासंघ के आंतरिक मामलों में राजनीतिक हस्तक्षेप बंद नहीं हुआ और उसकी स्वायत्तता बरकरार नहीं रही तो उस पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ को दिसंबर, 2023 से निलंबित कर रखा है। विश्व चैंपियनशिप में टीम तो भेज दी गई, लेकिन अन्य टूर्नामेंटों में टीमें नहीं जा पा रही हैं। क्रोएशिया आमंत्रण टूर्नामेंट के लिए अब तक मंत्रालय की ओर से हरी झंडी नहीं मिली है।
विज्ञापन


देश में कुश्ती की गतिविधियां बंद
यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने कुश्ती महासंघ के वर्तमान पदाधिकारियों को मान्यता देते हुए अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों और अन्य गतिविधियों के लिए उन्हीं से संपर्क रखने की भी बात कही है। निलंबित होने की स्थिति में भारतीय पहलवान देश के झंडे तले किसी भी कुश्ती टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। निलंबन की स्थिति में भारतीय पहलवानों को यूडब्ल्यूडब्ल्यू के झंडे तले खेलना होगा। देश में कुश्ती की गतिविधियां बंद पड़ी हैं। निलंबन के चलते पहलवानों का कोई भी राष्ट्रीय शिविर भी नहीं लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें