फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anush Agarwalla: एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अनुष अग्रवाला ने अपने घोड़े मन्नी को विदाई दी, जानें

Fri, 24 Jan 2025 04:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनुष ने कहा कि मन्नी रिटायर होंगे और अब प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे। अनुष ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो में कहा, 'मन्नी ने मुझे पहली बार कई उपलब्धियां दिलाईं।'
विज्ञापन
अनुष - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता राइडर अनुष अग्रवाला ने शुक्रवार को अपने घोड़े मन्नी के साथ सात साल पुरानी सफल साझेदारी के अंत की घोषणा की। यह घोड़ा प्रतिस्पर्धी खेलों से ‘रिटायर’ हो गया है। हांगझोऊ एशियाई खेल 2023 ड्रेसेज टीम स्पर्धा में स्वर्ण और व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले अनुष ने अपने घोड़े को भावुक विदाई दी।
विज्ञापन


अनुष ने कहा कि मन्नी रिटायर होंगे और अब प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे। अनुष ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो में कहा, 'मन्नी ने मुझे पहली बार कई उपलब्धियां दिलाईं- पहली बार ग्रां प्री में खेलना, पहली बार अंतरराष्ट्रीय ग्रां प्री में खेलना और पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पोडियम पर जगह। वह मुझे उन बड़े अंतरराष्ट्रीय शो में ले गया जिनके बारे में मैंने केवल सपने देखे थे।'



उन्होंने कहा, 'लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात, उसने मुझे सिखाया कि जब घोड़ा और सवार एक-दूसरे पर पूरी तरह भरोसा करते हैं तो यह कितना खूबसूरत होता है।' 19 साल के मन्नी ने अनुष को घुड़सवारी की दुनिया में चमकाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतिष्ठित ग्रां प्री स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करने से लेकर अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल कराने तक, अनुष के करियर को आकार देने में मन्नी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे। पिछले साल कोलकाता के 25 वर्षीय अनुष पेरिस खेलों के दौरान ओलंपिक में ड्रेसेज स्पर्धा में भाग लेने वाले पहले भारतीय राइडर बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें