कानपुर के मंधना स्थित बीपीएमजी इंटर कॉलेज मैदान पर हुए क्रिकेट मैच में कुंवारों की टीम ने शादीशुदा टीम पर 31 रनों से जीत दर्ज की। इस अनोखे मैच का आयोजन पिछले 12 सालों से दिवाली की परेवा को किया जाता है। इसमें केवल मंधना कस्बे के लोग ही हिस्सा लेते हैं।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुंवारों की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान में 221 रन बनाए। इसमें अर्पित शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर 56 रन बनाए। जवाब में उतरी शादीशुदा क्रिकेट टीम 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना सकी। कुंवारों की टीम के गेंदबाज शिवम शुक्ला ने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच अर्पित शुक्ला को दिया गया। भाजपा नेता दिनेश अवस्थी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व मिठाई देकर पुरस्कृत किया।