फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किप्रापे और किपकेटर ने जीती मुंबई मैराथन

Sun, 20 Jan 2013 04:28 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
युगांडा के जैक्सन किप्रापे और कीनिया की वेलेंटाइन किपकेटर ने 10वीं स्टैंडर्ड चार्टर्ड मुंबई मैराथन में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में नए रिकॉर्ड के साथ जीत हासिल की। किप्रोप ने गत चैंपियन कीनिया के लाबाना मोईबेन को पछाड़कर दो घंटे नौ मिनट और 32 सेकेंड के समय से पहला स्थान हासिल किया, इस तरह उन्होंने दो घंटे नौ मिनट और 54 सेकेंड के दो साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन


इस खिताबी जीत से किप्रोप को 55,000 डॉलर की ईनामी राशि मिलेगी, जिसमें रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 15,000 डॉलर की अतिरिक्त राशि भी शामिल है। इथियोपिया के जैकब चेशारी ने भी दो घंटे नौ मिनट और 43 सेकेंड से पिछला कोर्स रिकॉर्ड से बेहतर करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि एलिजाह केम्बोई (2:10:03) तीसरे स्थान पर रहे।

पिछले साल के विजेता और रेस के पूर्व प्रबल दावेदार माने जा रहे मोईबेन दो घंटे 10 मिनट 55 सेकेंड से पांचवें स्थान पर रहे। इससे पहले आज सुबह की ठंड के बावजूद चालीस हजार लोगों ने स्टेंडर्ड चार्टर्ड मुंबई मैराथन में हिस्सा लिया। गर्वनर के शंकरनारायणन ने छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से मैराथन का शुभारंभ किया। इस दौरान मेयर सुनील प्रभु, पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह और दूसरे अतिथि मौजूद थे। मैराथन के धावकों में कई जाने माने चेहरे भी शामिल रहे।
विज्ञापन


अनिल अंबानी, आनंद महिन्द्रा, बिल्डर निरंजन हीरानन्दानी, टीना अंबानी, अभिनेता विवेक ओबेराय तथा राहुल बोस समेत रूपहले पर्दे तथा छोटे पर्दे से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां भी मुंबई की सड़कों पर दौड़ती दिखाई दीं। इसके अलावा इयोन फाउंडेशन तथा एनजीओ मुक्तांगन से 25 धावकों एवं मुंबई के प्रसिद्ध डिब्बेवालों ने भी इस मैराथन में हिस्सा लिया। इसमें जीत की ईनाम राशि साढे़ तीन लाख डॉलर रखी गई है जो किसी भी एशियाई मैराथन के इतिहास में सबसे अधिक है।
 
पूर्ण मेराथन (42.197 किलोमीटर) में पिछले वर्ष के मुकाबल इस बार धावकों की संख्या कहीं अधिक रही। पिछले वर्ष जहां इसमें 2775 धावकों ने हिस्सा लिया था वहीं इस वर्ष 4169 धावकों ने इसमें हिस्सा लिया। हाफ मेराथन भी काफी मांग में रही और इसमें 12742 लोगों ने हिस्सा लिया।

वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ में 1396 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया वहीं 218 विकलांग लोगों ने भी इसमें हिस्सा लिया। इसके अलावा लोकप्रिय ड्रीम रन में भी बीस हजार लोगों के शिरकत करने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें