फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव, गगनजीत बने सबसे मंहगे भारतीय गोल्फर

Sat, 19 Jan 2013 10:58 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले पर्ल गोल्फ प्रीमियर लीग के लिए शनिवार को यहां हुई नीलामी में शिव कपूर और गगनजीत भुल्लर सबसे मंहगे भारतीय गोल्फर बन गए।  गोल्फरों की नीलामी में 24 खिलाड़ी दांव पर थे और उन्हें खरीदने के लिए लगभग सात लाख डॉलर (तीन करोड 83 लाख रुपये) की राशि खर्च हुई। नीलामी में बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार और सीनियर अभिनेता विनोद खन्ना मौजूद थे।
विज्ञापन


नीलामी में आठ फ्रेंचाइजी टीमें उतरीं और उन्होंने तीन-तीन खिलाड़ियों को खरीदा। चौथा खिलाड़ी नीलामी में उनके खर्च के आधार पर टीमों के साथ जोड़ा जाएगा। टूर्नामेंट एम्बी वैली गोल्फ कोर्स में सात से 10 फरवरी तक होना है। 2005 के यूएस ओपन चैंपियन न्यूजीलैंड के माइकल कैम्पबेल को शुभकामना ईगल्स ने 61 हजार डॉलर (33.55 लाख रुपये) की सर्वाधिक कीमत पर खरीदा। शिव कपूर को महाराष्ट्र टीम ने 59 हजार डॉलर और भुल्लर को पंजाब लेंसर्स ने 58 हजार डॉलर में खरीदा। अनिर्वाण लाहिडी पर शुभ कामना ईगल्स ने 52 हजार डॉलर की कीमत लगाई।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें