फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UEFA Women's EURO 2022: पुर्तगाल को हराकर नीदरलैंड ने हासिल की पहली जीत, यूरो चैंपियनशिप में 3-2 से हराया

Thu, 14 Jul 2022 10:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

खिलाड़ियों की चोट से परेशान नीदरलैंड की यह टूर्नामेंट में पहली जीत रही। पहले मुकाबले में स्वीडन से ड्रॉ खेलने वाली नीदरलैंड की टीम का अपने स्टार फारवर्ड विवियाने मिडेमा के बिना मैदान में उतरना पड़ा।
विज्ञापन
नीदरलैंड बनाम पुर्तगाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेनिले वेन डेर डोंक के 62वें मिनट में किए गोल की मदद से गत चैंपियन नीदरलैंड ने महिला यूरोपियन फुटबॉल चैंपियनशिप में पुर्तगाल को 3-2 से हरा दिया। खिलाड़ियों की चोट से परेशान नीदरलैंड की यह टूर्नामेंट में पहली जीत रही। पहले मुकाबले में स्वीडन से ड्रॉ खेलने वाली नीदरलैंड की टीम का अपने स्टार फारवर्ड विवियाने मिडेमा के बिना मैदान में उतरना पड़ा। विवियाने मैच से पहले कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। उनके अलावा तीन और खिलाड़ी या तो एकांतवास अथवा चोटिल होने के कारण उपलब्ध नहीं थीं।
विज्ञापन


डच टीम ने पहले 16 मिनट में ही 2-0 की बढ़त बना ली। पहले डेमेरिस इगुरोला ने हेडर से गोल किया और फिर स्टेफनी वेन डेर की किक पर गेंद सीधे गोलपोस्ट में गई। उन्हें इस दौरान विपक्षी खिलाड़ी का बूट भी लग गया था। पुर्तगाल के लिए 38वें मिनट में कैरोले कोस्टा ने पेनॉल्टी पर गोल किया। उसके दो मिनट बाद डियाना सिल्वा ने मुकाबले को 2-2 से बराबरी पर ला दिया।   नीदरलैंड ने तीसरा गोल कर दिया था लेकिन वीडियो रिव्यू में इसे नकार दिया गया और अंतत: वेन डेर डोंक ने निर्णायक गोल किया।

दो मैचों में चार अंक
ग्रुप सी में अब नीदरलैंड की टीम चार अंकों के साथ स्वीडन के साथ बराबरी पर है। अभी ग्रुप का एक मैच बाकी है। पुर्तगाल की टीम इस टूर्नामेंट में दूसरी सबसे निचले पायदान की टीम है, जिसे रूस पर प्रतिबंध के बाद टूर्नामेंट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


स्वीडन ने स्विट्जरलैंड को हराया
अन्य मैच में स्वीडन ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। स्विट्जरलैंड ने अपने बेहतरीन रक्षण से प्रतिद्वंद्वी टीम को 52 वें मिनट तक गोल करने से रोके रखा। स्वीडन के लिए पहला गोल फ्रिडोलिना रोल्फ ने किया। उसके बाद स्विट्जरलैंड ने दो मिनट बाद ही रमोना के गोल से बराबरी भी कर ली थी। बेनिसन ने निर्णायक गोल 79वें मिनट में किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें